प्लेऑफ से बाहर होने वाली तीसरी टीम बनी चेन्नई

  • गुजरात ने सीएसके को 89 रनों से हराया, तालिका में दूसरे स्थान पर बरकरार है जीटी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
अहमदाबाद। गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 89 रनों से हरा दिया। अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात ने साई सुदर्शन, शुभमन गिल और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में चार विकेट पर 229 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम 13.4 ओवर में सिर्फ 140 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई।
उनके लिए शिवम दुबे ने 17 गेंदों में 47 रनों की पारी खेली। इस मुकाबले में हार के साथ चेन्नई की प्लेऑफ की उम्मीदें समाप्त हो गईं और टीम प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई। यह उनका इस सीजन का आखिरी मुकाबला था। टीम 14 में से छह मुकाबले जीतकर सातवें स्थान पर रही। वहीं, पहले ही प्लेऑफ में पहुंच चुकी गुजरात टाइटंस 14 में से नौ मुकाबले जीतकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। उसके खाते में 18 अंक हैं। जबकि शीर्ष पर आरसीबी है जिसके 13 मैचों में 18 अंक है। वहीं तीसरे पायदान पर हैदराबाद है। जिसके 13 मैचों में 16 अंक हैं। चौथे स्थान पर राजस्थान रायल हैं जिसके 13 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक हैंऔर वह आखिरी मैच जीत कर क्वालीफाई कर सकती है। क्योंकि वह 16 अंक साथ चौथी टीम बन जाएगी। क्योंकि पंजाब और अपना आखिरी मुकाबला जीतने के बाद भी 15 अंक ही जुटा पाएंगे।

गिल ने टी20 में पूरे किए 6000 रन और 200 छक्के

शुभमन गिल ने आईपीएल 2026 में टी20 में 6000 रन पूरे कर लिए हैं। इतना ही नहीं उन्होंने खेल के सबसे छोटे प्रारूप में 200 छक्के भी पूरे कर लिए हैं। गिल का बल्ला आईपीएल के मौजूदा सीजन में आग उगल रहा है और वह लगातार टीम के लिए दमदार पारी खेल रहे हैं। गिल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरे करने वाले तीसरे भारतीय बन गए हैं। उनसे कम पारियों में भारत के लिए केएल राहुल और विराट कोहली ने ऐसा किया है। राहुल ने 166 टी20 पारियों में 6000 रन पूरे किए थे, जबकि कोहली को इस उपलब्धि तक पहुंचने में 184 पारियां लगी। ओवरऑल टी20 में सबसे तेज 6000 रन पूरा करने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है जिन्होंने 162 पारियों में ऐसा किया था। पाकिस्तान के बाबर आजम दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने इस उपलब्धि पर पहुंचने में 165 पारियां ली थी। अब तक तीन खिलाड़ी ऐसे थे जिन्होंने 27 साल होने से पहले पुरुष टी20 में 6000 रन पूरे किए थे। अब गिल भी इस विशेष सूची में शामिल हो गए हैं। गिल की उम्र फिलहाल 26 साल 255 दिन है। वहीं, इससे पहले बाबर, रहमानल्लाह गुरबाज और विल जैक्स ने ऐसा किया है।

Related Articles

Back to top button