मेलोडी खाओ शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भूल जाओ : प्रियंका चतुर्वेदी

  • शिवसेना यूबीटी नेता का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) की नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने एक बार फिर से केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने इस बार छात्रों का मुद्दा उठाया है। उन्होंने सीबीएसई 12वीं की स्कैन कॉपी देखने में छात्रों को आ रही परेशानी को लेकर पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए पीएम नरेंद्र मोदी पर भी हमला बोला है। हाल में उन्होंने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा था और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की थी।
प्रियंका चतुर्वेदी ने अपने एक्स हैंडल पर लिखते हुए कहा मेलोडी खाओ और खुश हो जाओ,शिक्षा मंत्री का इस्तीफा भूल जाओ, इतने सारे बच्चों को मेंटल स्ट्रेस देकर, बच्चों को पिलर टू पोस्ट भगाकर, उनके भविष्य पर प्रश्न चिन्ह लगाकर तब भी अगर मंत्री की कुर्सी पर चिपक कर बैठे हुए हो तो शर्म है! दरअसल, सीबीएसई की 12वीं बोर्ड परीक्षा की स्कैन उत्तर पुस्तिका के लिए आवेदन करने में कई छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बोर्ड ने आवेदन के लिए 19 से 23 मई तक की तारीखें तय की थीं, लेकिन लगातार तीसरे दिन आवेदन में तकनीकी समस्या आई। छात्रों का कहना है कि वेबसाइट बार-बार क्रैश हो रही है। कई मामलों में तो पैसे कटने के बाद भी पेमेंट वेरिफाई नहीं हो रहा। वहीं, सीबीएसई ने इस मामले में जवाब देते हुए कहा कि ऑनलाइन पोर्टल सही तरीके से काम कर रहा है।

Related Articles

Back to top button