रिजल्ट का इंतजार खत्म, रेलवे टेक्नीशियन ग्रेड-3 का परिणाम घोषित
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ ऑनलाइन देख सकते हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपना स्कोरकार्ड, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ ऑनलाइन देख सकते हैं. चयनित अभ्यर्थियों को अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और
मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया से गुजरना होगा.
भारतीय रेलवे में नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट है. रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने टेक्नीशियन ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब अपने रिजल्ट, मेरिट लिस्ट, कट-ऑफ नंबर और स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख सकते हैं.
इस भर्ती प्रक्रिया में 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था. जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट जैसे अगले चरणों में भाग लेना होगा. यह भर्ती भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में हजारों खाली पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी.
जिन उम्मीदवारों ने 6, 9 और 10 मार्च 2026 को आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) में भाग लिया था, वो अब अपना रिजल्ट ऑनलाइन चेक कर सकते हैं. बोर्ड ने परिणाम के साथ मेरिट लिस्ट, जोन वाइज कट-ऑफ और उम्मीदवारों के स्कोरकार्ड भी उपलब्ध करा दिए हैं.
15 लाख से ज्यादा उम्मीदवारों ने दी थी परीक्षा
सीईएन 02/2025 के तहत आयोजित इस भर्ती परीक्षा में देशभर से 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए थे. परीक्षा का आयोजन भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के पदों पर भर्ती के लिए किया गया था.
ऐसे डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट
उम्मीदवार सबसे पहले अपने संबंधित आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. इसके बाद टेक्नीशियन ग्रेड-3 रिजल्ट 2026 के लिंक पर क्लिक करें. मेरिट लिस्ट की पीडीएफ खुलने के बाद Ctrl+F की मदद से अपना रोल नंबर खोजें. अगर रोल नंबर लिस्ट में मौजूद है तो उम्मीदवार पीडीएफ डाउनलोड करके भविष्य के लिए सुरक्षित रख सकते हैं.
स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?
स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, रजिस्ट्रेशन, रोल नंबर, जन्म तिथि, आरआरबी जोन, आवेदन किया गया पद, सामान्यीकृत स्कोर(normalized score), आनुपातिक स्कोर, एलिजिबिलिटी स्टेटस, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की एलिजिबिलिटी और कैटेगरी संबंधी डिटेल्स दर्ज होंगे. उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वो सभी जानकारियों की सावधानीपूर्वक जांच करें.
अगले चरण में होगी डीवी और मेडिकल परीक्षा
मेरिट लिस्ट में शामिल उम्मीदवार अब डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) और मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाए जाएंगे. इस भर्ती अभियान के माध्यम से भारतीय रेलवे के विभिन्न तकनीकी विभागों में टेक्नीशियन ग्रेड-3 के कुल 6,055 पदों को भरा जाएगा. इनमें इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, वर्कशॉप, फिटर, वेल्डर, मशीनिस्ट, कोच एवं वैगन तथा एयर कंडीशनिंग जैसे कई तकनीकी ट्रेड शामिल हैं.



