पश्चिम बंगाल: टीएमसी के पूर्व विधायक सब्यसाची दत्ता समेत TMC के दो नेता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में कार्रवाई

कोलकाता। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद भ्रष्टाचार के विभिन्न मामलों में तृणमूल नेताओं के खिलाफ कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में सोमवार रात पूर्व विधायक व बिधाननगर नगर पालिका के अध्यक्ष सब्यसाची दत्ता को एक व्यवसायी से एक करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बिधाननगर नगर निगम (BMC) के पूर्व चेयरमैन दत्ता को रायगाछी स्थित उनके घर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि एक व्यवसायी की शिकायत के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और दत्ता को गिरफ्तार कर लिया। आरोप लगाया गया कि बिधाननगर के पूर्व मेयर रंगदारी के कामों में शामिल थे।
2019 में बीजेपी में थे दत्ता
टीएमसी नेता ने 2026 के विधानसभा चुनावों में बारासात सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे हार गए थे। दत्ता 2019 में बीजेपी में शामिल हुए थे और कुछ साल बाद ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पार्टी में वापस आ गए थे। उनकी गिरफ्तारी तब हुई जब बिधाननगर के पूर्व विधायक और टीएमसी सरकार में मंत्री सुजीत बोस को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने नगर निकाय नौकरी घोटाले के मामले में हिरासत में लिया था।

Related Articles

Back to top button