अहमदाबाद प्लेन क्रैश का खौफ, ‘एरोप्लेन बॉय’ आर्यन की बदल गई जिंदगी

अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद आर्यन की जिंदगी में बड़ा बदलाव आया है... कभी हवाई जहाजों के दीवाने रहे ‘एरोप्लेन बॉय’ अब उड़ान के नाम से डर... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः पिछले साल 12 जून 2025 को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान AI-171 के दर्दनाक हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया था.. इस त्रासदी में 260 लोगों की जान चली गई.. कई परिवार हमेशा के लिए टूट गए.. लेकिन इस बड़ी घटना के बीच एक छोटी-सी कहानी भी सामने आई.. जिसने एक साधारण ग्रामीण लड़के की जिंदगी को हमेशा के लिए बदल दिया.. यह कहानी है गुजरात के अरावली जिले के एक छोटे से गांव के 18 साल के आर्यन असारी की.. आज पूरा इलाका उसे ‘एरोप्लेन बॉय’ के नाम से जानता है.. आर्यन उस दिन पहली बार अहमदाबाद पहुंचा था.. और उसी दिन उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया कि वह रातोंरात मशहूर हो गया.. लेकिन इस शोहरत की कीमत उसे बहुत भारी चुकानी पड़ी..

आर्यन असारी एक साधारण परिवार से आता है.. उसके पिता आर्मी से रिटायर्ड हैं.. रिटायरमेंट के बाद वे अहमदाबाद के मेघानीनगर इलाके में मेट्रो स्टेशन पर सिक्योरिटी गार्ड का काम करते हैं.. परिवार अरावली जिले के छोटे से गांव में रहता है.. आर्यन गांव में स्कूल जाता था.. वह 12वीं कक्षा पास कर चुका है.. पढ़ाई के लिए किताबें खरीदने.. और पिता से मिलने के लिए वह पहली बार अहमदाबाद गया था.. गांव में उसका जीवन बहुत साधारण था.. स्कूल, दोस्तों के साथ खेलना और खेतों में घूमना.. उसने कभी इतने करीब से विमान नहीं देखा था..

12 जून 2025 की सुबह आर्यन अपने पिता के किराए के मकान की छत पर खड़ा था.. मौसम साफ था.. अचानक उसने एक विमान को बहुत नीचे उड़ते देखा.. उसे बहुत अच्छा लगा.. गांव में रहने वाला लड़का पहली बार इतने करीब से हवाई जहाज देख रहा था.. उसने सोचा कि दोस्तों को दिखाने के लिए वीडियो बना ले.. फोन निकाला और रिकॉर्डिंग शुरू कर दी.. लेकिन अगले कुछ पल बहुत भयानक थे.. आर्यन याद करते हुए बताता है कि अचानक वो हवाई जहाज तेजी से नीचे आने लगा.. देखते-ही-देखते उसमें आग लग गई.. पूरा विमान आग का गोला बन गया.. मैं बुरी तरह डर गया.. मेरे हाथ कांप रहे थे.. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि मेरी आंखों के सामने ऐसा भयानक हादसा हो जाएगा..

आर्यन का बनाया वीडियो हादसे की सबसे पहली.. और करीबी रिकॉर्डिंग बन गया.. हादसे के कुछ घंटों के अंदर आर्यन का वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया.. न्यूज एजेंसी पीटीआई समेत सभी बड़े चैनल इस वीडियो का इस्तेमाल करने लगे.. आर्यन अचानक पूरे देश का चश्मदीद गवाह बन गया.. मीडिया टीमें उसके पिता के घर पहुंचने लगीं.. टीवी चैनलों पर उसके इंटरव्यू छाने लगे.. गांव के लोग हैरान थे कि उनका आर्यन अचानक इतना फेमस कैसे हो गया..

आपको बता दें कि आर्यन शरमाते हुए बताता है कि जब मैं गांव लौटा तो हर कोई मुझसे वीडियो देखना चाहता था.. दोस्त कहते कि तुम मशहूर हो गए हो यार.. एक शादी में गए तो लोग पूछने लगे.. कि क्या तुम वही एरोप्लेन वाले लड़के हो.. आर्यन हंसकर कहता है कि हां, मैं वही हूं.. आज अरावली जिले के आसपास आर्यन को ‘एरोप्लेन बॉय’ के नाम से पुकारा जाता है.. गांव के बच्चे, बड़े, सभी उससे मिलना चाहते हैं.. उसकी कहानी स्थानीय अखबारों और टीवी में छाई रही.. लेकिन यह शोहरत खुशी के साथ दर्द भी लेकर आई..

हादसे की वो छवियां आर्यन के मन में बस गई हैं.. वह अब आसमान में विमान देखकर भी घबरा जाता है.. आर्यन ने बताया कि उस दिन के बाद मैंने आज तक किसी विमान का वीडियो नहीं बनाया.. डर लगता है कि कहीं मेरा वीडियो बनाने से वो भी क्रैश न हो जाए.. यह उसके मन में बैठा अंधविश्वास या ट्रॉमा है.. जो हादसे के सदमे से आया है.. मनोवैज्ञानिक कहते हैं कि ऐसे हादसों को देखने वाले गवाहों में पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर हो सकता है.. आर्यन अभी भी रात में कभी-कभी डरावने सपने देखता है..

 

Related Articles

Back to top button