भरत तिवारी प्रकरण में परिजनों को दें पोस्टमार्टम रिपोर्ट : अमिताभ ठाकुर

  • आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बिहार के डीजीपी को लिखा पत्र
  • महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज कराने की भी मांग

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। पूर्व आईपीएस तथा आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भरत तिवारी प्रकरण में महत्वपूर्ण गवाहों के बयान अब तक दर्ज नहीं किए जाने तथा मृतक के परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराए जाने के संबंध में डीजीपी बिहार को पत्र भेजकर तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
उन्होंने कहा कि कल भरत तिवारी के पिता, माता एवं अन्य परिजनों से बातचीत के दौरान परिजनों ने बताया कि बार-बार अनुरोध के बावजूद जवनिया गांव के आठ तथा भरत तिवारी के गांव के तीन महत्वपूर्ण व्यक्तियों के बयान अब तक दर्ज नहीं किए गए हैं और मात्र पांच व्यक्तियों के बयान दर्ज कराए गए हैं, जो प्रथम दृष्टया विवेचना की पूर्णता एवं निष्पक्षता पर गंभीर प्रश्न उत्पन्न करते हैं। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि परिजनों के अनुसार बार-बार मांग के बावजूद उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति भी उपलब्ध नहीं कराई गई है, जबकि विवेचक द्वारा सीजेएम भोजपुर के समक्ष इसे तत्काल उपलब्ध कराने का मौखिक आश्वासन दिए जाने की बात कही गई है.
उहोने डीजीपी से कहा कि भरत तिवारी के परिजन मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, किंतु इस दौरान परिजनों द्वारा बताए गए सभी व्यक्तियों के बयान विधिसम्मत रूप से दर्ज कराया जाना तथा परिजनों को पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रति उपलब्ध कराया जाना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button