फिर से टीएमसी को खड़ा करेंगी ममता

फेसबुक लाइव के जरिये दिया संदेश

  • अभिषेक बनर्जी को पूर्व सीएम का आशीर्वाद

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि राज्य और देश में अपनी राजनीतिक अहमियत फिर से हासिल करने के लिए उन्हें नए सिरे से शुरुआत करने की कोई चिंता नहीं है। उनका यह बयान ऐसे समय में आया है, जब उनकी बनाई गई तृणमूल कांग्रेस लगभग तीन गुटों में बंट गई है। उनके और अभिषेक का नेतृत्व वाला गुट अब पार्टी में असली लेकिन अल्पसंख्यक गुट बन गया है।
दूसरी ओर, विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाला बागी गुट न केवल बंगाल विधानसभा में तृणमूल कांग्रेस विधायक दल का बहुमत वाला गुट है, बल्कि पार्टी की नई राष्ट्रीय कार्य समिति में भी बहुमत में है। इस समिति ने ममता की जगह वरिष्ठ विधायक अरूप रॉय को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। साथ ही, तृणमूल के कई सांसदों ने भी दिग्गज नेता काकोली घोष दस्तीदार और शताब्दी रॉय के नेतृत्व में त्रिपुरा स्थित एनसीपीआई की सदस्यता ग्रहण करके ममता को बड़ा सियासी झटका दिया। ममता ने फेसबुक लाइव के जरिए संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वह सब कुछ नए सिरे से शुरू करेंगी, ठीक वैसे ही जैसे उन्होंने 1998 में कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने हाल में हुए बंगाल विस चुनाव में तृणमूल को वोट दिया, उन्होंने पार्टी का पारंपरिक चुनाव चिह्न देखकर वोट दिया था, जो उन्हीं की सोच का नतीजा था। उन्होंने पार्टी के भीतर मौजूद इन गद्दारों की ओर से उन लोगों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने तृणमूल बनाने और लडऩे का फैसला किया था, तब वह अकेली थीं। अब उनके पास 28 सांसद और कई विधायक हैं, और अगर वह तब बिल्कुल शून्य से शुरुआत कर सकती थीं, तो 26 में भी निश्चित रूप से ऐसा कर सकती हैं।

मैं बीजेपी के अंत को देखने तक जिंदा रहुंगी

ममता ने कहा कि बीजेपी चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं तब तक जि़ंदा रहूंगी जब तक आपका अंत न देख लूं। बुधवार को मित्रा ने ममता का खेमा छोडक़र रिताब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले बागी गुट का दामन थाम लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने सिर्फ़ विधानसभा में अपना कमरा बदला है। उन्होंने कहा, जो जाना चाहते हैं, वे जा सकते हैं और साथ ही कहा कि उनके पास एक संदेश है। उन्होंने दावा किया कि पार्टी चाहती थी कि उन्हें हार्ट अटैक आ जाए। ममता ने कहा कि बीजेपी चाहती थी कि मुझे हार्ट अटैक आए, लेकिन मैं तब तक जिंदा रहूंगी जब तक आपका अंत न देख लूं।

Related Articles

Back to top button