एशियाई खेल 2026 का क्रिकेट का कार्यक्रम जारी

- 17 सितंबर से 1 अक्टूबर तक होंगे मैच, पाक से क्वार्टर फाइनल में भिड़ सकता है भारत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। एशियाई खेल 2026 का क्रिकेट कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। मौजूदा चैंपियन भारत और पाकिस्तान की पुरुष तथा महिला क्रिकेट टीम को जापान में होने वाले एशियाई खेलों में सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह दी गई है। भारतीय महिला टीम जापान के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जबकि पुरुष टीम का मुकाबला प्रारंभिक चरण के मैच के बाद तय होगा। सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम का सामना बांग्लादेश या चीन में से किसी एक टीम से होगा।
भारतीय पुरुष टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना कर सकती है। एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर को शुरू होगी और उसका फाइनल मैच एक अक्तूबर को खेला जाएगा। महिलाओं की प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी। भारतीय महिला टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ सकती है। पुरुषों की प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं। प्रारंभिक चरण म गू्रप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल तथा ग्रूप बी में हांगकांग, चीन, मलयेशिया और ओमान शामिल होंगे। दोनों प्रतियोगिताएं आइची प्रांत के कोरोजी एथलेटिक पार्क में टी20 प्रारूप में खेली जाएंगी। श्रेयस अय्यर भारतीय पुरुष टीम की, जबकि हरमनप्रीत कौर भारतीय महिला टीम की कप्तानी करेंगी। क्रिकेट चौथी बार एशियाई खेलों के कार्यक्रम का हिस्सा है। इससे पहले यह 2010 में ग्वांगझू, 2014 में इंचियोन और 2023 में हांगझोऊ खेलों का हिस्सा था।
जो रूट फिर बन सकते हैं इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान
लंदन। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के बाद बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। स्टोक्स के संन्यास के बाद ईसीबी को टेस्ट टीम के लिए नए कप्तान की तलाश थी। ईसीबी की ये तलाश जो रूट खत्म करने वाले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व कप्तान और अनुभवी बल्लेबाज जो रूट इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान बन सकते है। मालूम हो कि रूट के 2022 में टेस्ट टीम की कमान छोडऩे के बाद ही स्टोक्स को कप्तान बनाया गया था। वक्त का पहिया एक बार फिर से घूमता हुआ दिख रहा है और इस बार स्टोक्स के संन्यास की वजह से रूट दोबारा कप्तान बनने को तैयार दिख रहे हैं। रूट को अगले पाकिस्तान के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड टेस्ट टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। रूट के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज 2027 तक कप्तान बने रहने की संभावना है।



