बांकीपुर व दतिया उपचुनाव में बवाल!

बिहार में भाजपा और जनसुराज कार्यकर्ताओं में झड़प, पुलिस ने संभाला मोर्चा

दतिया मेंकुछ गांवों केलोगों ने वोट नहीं डाला
मप्र में भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्कर

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना -भोपाल। बिहार व मप्र में क्र मश : बांकीपुर व दतिया में उपचुनाव हो रहे। दोपहर तक दतिया में लगभग 48 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई। जबकि बांकीपुर मतदान बहुत धीमा रहा मात्र 20 प्रतिशत। इस बीच इन जगहों पर कुछ बूथों पर भाजपा व उसके विरोधियों के बीच झड़प की खबरें है। दतिया कुछ गांवों में लोगों ने वोट नहीं डाला। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान किदवईपुरी स्थित मतदान केंद्रों के बाहर भाजपा और जन सुराज के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।
पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मतदान सामान्य रूप से जारी रहा। इससे एक दिन पहले भी जन सुराज के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया था, जिस पर पार्टी ने विरोध जताया था। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने तत्काल हस्तक्षेप करते हुए स्थिति को नियंत्रित किया, जिसके बाद मतदान शांतिपूर्ण ढंग से जारी रहा। जानकारी के अनुसार, किदवईपुरी स्थित मतदान केंद्र संख्या 101, 102 और 103 के बाहर दोनों दलों के समर्थकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया। जन सुराज के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व प्रत्याशी बंटी मतदान केंद्र के पास मतदाताओं को डराने और प्रभावित करने का प्रयास कर रहे थे। हालांकि भाजपा ने इन आरोपों पर सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है और इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।

दतिया में 48.91 प्रतिशत हुआ मतदान, भाजपा में निष्कासन का फर्जी लेटर वायरल

दतिया उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक 32.53 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि सुबह 9 बजे तक 12.94 प्रतिशत मतदान हुआ था। निर्वाचन आयोग ने यह आंकड़ा जारी किया है। दतिया विधानसभा उपचुनाव के मतदान के दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम से एक कथित फर्जी निष्कासन पत्र सोशल मीडिया पर वायरल होने से सियासी हलचल मच गई। भाजपा ने पत्र को फर्जी बताते हुए साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दतिया के बसई के लखनपुर गांव में उपचुनाव का विरोध किया गया है। इस मतदान केंद्र पर अब तक कोई वोट नहीं पड़ा है। ग्रामीणों ने कहा कि रोड नहीं तो वोट नहीं। पूर्व के कई माह से ग्रामीण सडक़ निर्माण की मांग उठा रहे थे।

प्रशांत किशोर ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर बुधवार देर रात समर्थकों के साथ जक्कनपुर थाना पहुंचे और पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि किसी कार्यकर्ता ने कानून का उल्लंघन किया है तो उसके खिलाफ मामला दर्ज किया जाना चाहिए, लेकिन बिना जानकारी दिए लोगों को हिरासत में लेना उचित नहीं है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरव सिंह और महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने भी पुलिस कार्रवाई को एकतरफा बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। इन आरोपों पर पुलिस की ओर से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मतदाता तोड़ेंगे भाजपा का अहंकार : घनश्याम सिंह

कांग्रेस के प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वोटिंग कर दी है। इस दौरान मीडिया के समक्ष उन्होंने अपनी बात रखी है। सिंह ने कहा कि मतदाता भाजपा का अहंकार तोड़ेंगे। बसई में कांग्रेस के पोलिंग एजेंट को प्रवेश न मिलने पर सवाल खड़ा किया है। साथ ही कहा कि हम अधिकारियों से इस पर चर्चा करेंगे।

केंद्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मांगा जवाब

शीर्ष अदालत बोली- पेलेट गन पर पूरी रोक नहीं लगा सकते, स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पर विचार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार (3० जुलाई) को पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। कोर्ट ने संकेत दिया है कि पैलेट गन के इस्तेमाल पर पूरी रोक नहीं लग सकती हालांकि वो स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोटोकॉल पर विचार करेंगे।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को भीड़ पर पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक की मांग को लेकर सुनवाई हुई। वकील ने बताया कि 2 घायल लोगों ने याचिका लगाई है। इस पर देश की सर्वोच्च अदालत ने कहा कि सुरक्षा नियमावली परिस्थिति के हिसाब से पैलेट गन के इस्तेमाल की अनुमति देते हैं। आपको इस नियम को चुनौती देनी होगी। आपकी याचिका में इसके बिना रोक की मांग की गई है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि वहां रबर नहीं मेटल पैलेट का इस्तेमाल हुआ, मेटल पैलेट का इस तरह इस्तेमाल रुकना चाहिए, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हम विचार से मना नहीं कर रहे लेकिन उचित याचिका दाखिल की जानी चाहिए, इसके अलावा चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि हम प्रोटोकॉल भी बनाने वाले हैं।
इसके अलावा कोर्ट ने रामलीला मैदान में पुलिस कार्रवाई का भी हवाला दिया। साथ ही यह भी कहा कि ब्रिटिश काल में परिस्थिति पडऩे पर सीने में गोली मारने का नियम था लेकिन अब स्थिति अलग है। वहीं दूसरी ओर इस मामले पर वकील ने कहा कि दिल्ली पुलिस की नियमावली में पैलेट गन के इस्तेमाल की बात हमें नहीं दिखी।

पुलिस को दिया गया आदेश रिकॉर्ड पर आना चाहिए : वृंदा ग्रोवर

वकील वृंदा ग्रोवर ने कहा कि हमें विश्वास है कि सरकार युवा छात्रों पर पैलेट नहीं चलवाना चाहेगी, इस पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वहां उपद्रवी भी घुस गए थे, सभी परिस्थितियों को देखना होगा, इसके जवाब में वकील ने कहा कि पुलिस को दिया गया आदेश रिकॉर्ड पर आना चाहिए, साथ ही ये भी कहा कि रिकॉर्ड सुरक्षित रखे जाए सुप्रीम कोर्ट ने याचिका पर नोटिस जारी किया है, इसके अलावा कोर्ट ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर एसओपी को लेकर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है।

हॉकी इंडिया की जर्सी का रंग भगवा करने पर भडक़ीं प्रियंका गांधी

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग नीले से बदलकर भगवा किए जाने पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, चाहे वे जर्सी का रंग बदलें या शिक्षा नीति के जरिये इतिहास को फिर से लिखने की कोशिश करें, वे चाहे जो भी करें। आपने देखा है कि हमारे देश के युवा क्या सोचते हैं। आपने जंतर-मंतर पर जुटे युवाओं की बात सुनी है। यह देश की आवाज है।
प्रियंका गांधी ने कहा, अहिंसा और सत्य पर इस देश की आजादी की लड़ाई की नींव रखी गई थी। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की कोई भूमिका नहीं थी। पूरा देश इस सच्चाई को जानता है। जिन लोगों को नहीं पता था, उनको आज पता चल रहा कि इनकी नीयत क्या है। कांग्रेस सांसद ने आगे कहा, महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने आंदोलन का नेतृत्व किया था। इस देश की आत्मा अहिंसा, सत्य और भाईचारे पर आधारित है। इसे कोई नहीं छीन सकता, न आरएसएस और न ही कोई और। वे चाहे जितना भी समाज में विभाजन पैदा करें, हिंसा भडक़ाएं या नफरत फैलाएं, लेकिन देश की आत्मा कायम रहेगी, जो भाईचारे, आपसी प्रेम और एकता से बनी है। वे इसे खत्म नहीं कर सकते।

पंजाब में पेपर लीक पर बवाल आप ऑफिस के बाहर प्रदर्शन

दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। पंजाब में कथित प्रश्नपत्र लिक के मामले को लेकर राजनीतिक तनाव बढ़ गया है। इस गंभीर मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया।
संभावित प्रदर्शन को देखते हुए, किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए कार्यालय परिसर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई। विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। भाजपा कार्यकर्ता पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि राज्य सरकार इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही है। प्रश्नपत्र रिसाव से हजारों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है।

अपराधियों पर और तेज होगी कार्रवाई

तरुण गाबा ने संभाला लखनऊ पुलिस कमिश्नर का कार्यभार

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। 2001 बैच के आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा ने लखनऊ पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभाल लिया। महानगर स्थित पुलिस कमिश्नरेट कार्यालय पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद निवर्तमान पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र कुमार सेंगर ने उन्हें औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा।
पदभार ग्रहण करने के बाद तरुण गाबा ने कहा कि बदलते समय के साथ अपराध का स्वरूप भी तेजी से बदल रहा है। राजधानी में साइबर क्राइम सबसे बड़ी चुनौती बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि लखनऊ पुलिस ने अब तक साइबर अपराध के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब इस अभियान को और तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि साइबर अपराध से निपटने के लिए पुलिस की तकनीकी क्षमता बढ़ाई जाएगी और साइबर टीम को और सशक्त बनाया जाएगा। साथ ही लोगों को साइबर ठगी के नए-नए तरीकों के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा, ताकि वे सतर्क रहें और ठगी का शिकार होने से बच सकें।
पुलिस कमिश्नर ने कहा कि साइबर थानों और तकनीकी संसाधनों को और सशक्त बनाया जाएगा। जिन मामलों में लोगों की रकम साइबर ठगी में फंस जाती है, उनमें विभिन्न एजेंसियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द धन वापस दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इसे प्राथमिकता में रखा जाएगा।

कानून-व्यवस्था और ट्रैफिक भी प्राथमिकता

तरुण गाबा ने कहा कि राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना और ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर करना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। राजधानी होने के कारण यहां लगातार वीवीआईपी कार्यक्रम, धरना-प्रदर्शन और बड़े आयोजन होते रहते हैं। ऐसे सभी आयोजनों की प्रभावी मॉनिटरिंग कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि आम लोगों को कम से कम असुविधा हो और शांति व्यवस्था बनी रहे।

Related Articles

Back to top button