वंचितों के आवाज थे अधिवक्ता सैयद हैदर
दिवंगत वकील अली केचित्र का अनावरण

- वक्ताओं ने सुनाए उनके संस्मरण
- पुत्र मो. हैदर ने सभी का जताया आभार
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ। लखनऊ में स्वर्गीय अधिवक्ता सैयद अली हैदर रिजवी के चित्र अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अवध बार एसोशिएसन में किया गया। इसकेमुख्य अतिथि हाईकोर्ट लखनऊ बेंच केजस्टिस अब्दुल मोइन थे। इस अवसर अध्यक्ष एस चंद्रा ,सीनियर वाइस प्रेसिडेंट शैलेन्द्र शर्मा अटल व ललित किशोर तिवारी मौजूद रहे। उनके सुपुत्र एडवोकेट सैयद मोहम्मद हैदर रिजवी ने कार्यक्र म आए मुख्य लोगों का स्वागत किया।
इस अवसर पर सभी ने सैयद अली हैदर रिजवी केजीवन के हर पहलू पर चर्चा की। वक्ताओं ने कहा कि श्री हैदर ने अपने अच्छ व्यवहार व कार्यकुशलता से सबको प्रेरित किया। वह अपनी वकालत का प्रयोग हमेशा वंचित व गरीबोंकी मदद लिए करते थे। उनकेपुत्र व वरिष्ठ अधिवक्ता मो हैदर ने अपने पिता के बारे में विस्तार में बताया। हैदर ने कहा कि उनकी कोशिश है कि वह अपने पिता की सामाजिक व विधिक विरासत को आगे बढ़ाते रहें। कार्यक्रम की समाप्ति पर उन्होंने सभी का आभार भी जताया।



