कर्नाटक में नशे के खिलाफ बड़ा अभियान, गुटखा और पान मसाला पर प्रतिबंध

कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में एक साल के लिए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है और और नशामुक्त कर्नाटक के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: कर्नाटक सरकार ने राज्य भर में एक साल के लिए तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला उत्पादों पर प्रतिबंध लगा दिया है और और नशामुक्त कर्नाटक के लिए लोगों से सहयोग की अपील की गई है.

कर्नाटक के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने तंबाकू और निकोटीन वाले प्रोडक्ट्स पर कड़ा शिकंजा कस दिया है. राज्य में एक साल के लिए इन चीजों की बिक्री और डिस्ट्रिब्यूशन पर रोक लग गई है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने जनहित में कर्नाटक में तंबाकू और निकोटीन वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री और वितरण पर रोक लगाने का नोटिफिकेशन जारी किया है. उन्होंने बताया कि 10 अगस्त का यह नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख से एक साल तक पूरे राज्य में लागू रहेगा.

अधिकारियों ने कहा कि कर्नाटक सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के तहत फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट का फूड सेफ्टी डिवीजन, तंबाकू और निकोटीन वाले प्रोडक्ट्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है. उन्होंने बताया कि फूड सेफ्टी अधिकारियों की देखरेख में खास जांच और कार्रवाई अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें गुटखा, पान मसाला और तंबाकू, निकोटीन वाले अन्य प्रतिबंधित प्रोडक्ट्स के निर्माण, भंडारण, परिवहन, वितरण और बिक्री को निशाना बनाया जा रहा है.

रोक 10 अगस्त से प्रभावी
फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के कमिश्नर श्रीनिवास के. ने एक बयान में कहा, ‘फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 की धारा 30(2)(a) और फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स (बिक्री पर रोक और प्रतिबंध) रेगुलेशन, 2011 के रेगुलेशन 2.3.4 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए फूड सेफ्टी और ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट ने 10 अगस्त 2026 को सरकारी नोटिफिकेशन जारी किया है’.

विभाग ने जनता से की अपील
उन्होंने कहा कि यह नोटिफिकेशन जनहित में कर्नाटक में तंबाकू और निकोटीन वाले प्रोडक्ट्स की बिक्री और वितरण पर रोक लगाता है. विभाग ने जनता से अपील की है कि अगर उन्हें प्रतिबंधित तंबाकू और निकोटीन प्रोडक्ट्स का निर्माण, बिक्री या वितरण होता हुआ दिखे तो वो संबंधित अधिकारियों को सूचित करें और एक स्वस्थ और नशा-मुक्त कर्नाटक बनाने में अपना सहयोग दें.

Related Articles

Back to top button