PAK सीमा पर गरजेगा भारत का आसमान, IAF ने शुरू की बड़ी सैन्य तैयारी

एयरस्पेस रिजर्वेशन का इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के दक्षिणी हिस्से में है. इसमें नाल-बिकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और उत्तरलाई जैसे इलाकों के आसपास का एयरस्पेस शामिल है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: एयरस्पेस रिजर्वेशन का इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के दक्षिणी हिस्से में है. इसमें नाल-बिकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और उत्तरलाई जैसे इलाकों के आसपास का एयरस्पेस शामिल है.

भारत ने पाकिस्तान सीमा के दक्षिणी हिस्से के पास भारतीय वायुसेना के सैन्य अभ्यास के लिए एयरस्पेस रिजर्व करने की अधिसूचना जारी की है. इसके तहत राजस्थान के जैसलमेर, बाड़मेर, फलोदी और जोधपुर के आसपास के हवाई क्षेत्र में निर्धारित समय पर सामान्य एयर ट्रैफिक के लिए प्रतिबंध रहेगा.

NOTAM (Notice to Airmen) के मुताबिक यह एयरस्पेस रिजर्वेशन 21 सितंबर से 7 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगा. इस दौरान पाकिस्तान के जैकबाबाद, सुक्कुर, नवाबशाह, भोलीरी, कराची, मुल्तान, रहीम यार खान और बहावलपुर के सामने वाले भारतीय क्षेत्र में वायुसेना की गतिविधियां होंगी.

अभ्यास के लिए निर्धारित एयरस्पेस की ऊपरी सीमा अलग-अलग हिस्सों में 27 हजार फीट से लेकर 49 हजार फीट तक रखी गई है. यानी इस इलाके में ऊंचाई पर भी वायुसेना के विमानों की गतिविधियां हो सकती हैं.

इन तारीखों और समय में रहेगा एयरस्पेस रिजर्व

21 से 24 सितंबर: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक

28 से 30 सितंबर: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक

1 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक

5 से 7 अक्टूबर: सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 8 बजे से रात 12 बजे तक

ये समय भारतीय समय (IST) के हिसाब से हैं. मूल NOTAM में समय UTC में दिया गया है.

पाकिस्तान सीमा के बेहद करीब होगा अभ्यास

एयरस्पेस रिजर्वेशन का इलाका भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के दक्षिणी हिस्से में है. इसमें नाल-बिकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और उत्तरलाई जैसे इलाकों के आसपास का एयरस्पेस शामिल है. पाकिस्तान की तरफ जैकबाबाद से लेकर कराची और बहावलपुर तक के इलाके इसके करीब हैं.

Related Articles

Back to top button