संजय राउत ने शुभेंदु-नितेश की लगाई क्लास, नफरती चेहरे हुए एक्सपोज

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिलकर महालया के दिन ईडन गार्डन्स में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: जिन-जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है आलम ये है कि वहां लोग पर हर चीज को लेकर पाबंदियां लगी हुई हैं।

सत्ता का सुख भोग रहे मंत्री बस आर्डर पास करते हैं, रौब झाड़ते हैं लेकिन वहीं उनके इन ऑर्डर्स से जनता पर क्या असर पड़ेगा इसका उन्हें जरा भी ख्याल नहीं होता। खैर यही हाल है नए नवेले मुख्यमंत्री बने शुभेंदु अधिकारी भी आज कल आर्डर पर आर्डर निकाल रहे हैं।

हालांकि इससे जनता के इमोशंस पर क्या असर पड़ेगा इसकी उन्हें एक न पड़ी। पश्चिम बंगाल में शुभेंदु अधिकारी की सरकार ने दुर्गा पूजा के दौरान डीजे पर बैन लगा दिया. जिसे लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर है।

दरअसल शुभेंदु अधिकारी के ऐलान की बात की जाए तो उन्होंने इस साल दुर्गा पूजा समारोह के लिए कई नियमों का ऐलान किया है। इनमें महालया के दिन ईडन गार्डन्स में त्योहार की आधिकारिक शुरुआत, पूजा और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे पर रोक शामिल है। सबसे बड़ा नियम महाअष्टमी के दिन पूरी तरह से ‘ड्राई डे’ घोषित करना है। यह पहली बार है जब पश्चिम बंगाल में दुर्गा महाष्टमी के दिन शराब की बिक्री पर पूरी तरह से रोक रहेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि पर्यटन विभाग और सूचना एवं सांस्कृतिक मामलों का विभाग मिलकर महालया के दिन ईडन गार्डन्स में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित करेंगे।

यहां से ही दुर्गा पूजा की आधिकारिक शुरुआत होगी। मुख्यमंत्री ने दुर्गा पूजा समारोह और विसर्जन जुलूस के दौरान डीजे के इस्तेमाल पर रोक की भी घोषणा की। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आयोजकों, विक्रेताओं और आम जनता को इन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान डीजे नहीं बजाया जा सकता है, और न ही विसर्जन जुलूस के दौरान इसे बजाया जा सकता है। सार्वजनिक सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी पूजा आयोजकों, विक्रेताओं और जनता द्वारा नियमों का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य है।

सीएम के ऐलान की गूँज न सिर्फ बंगाल तक सीमित रही बल्कि महाराष्ट्र तक भी आ गई। इसी कड़ी में शिवसेना UBT नेता संजय राउत ने भी करारा हमला बोला। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी की सरकार तो नहीं है. अगर ये ममता बनर्जी करतीं तो उनको ‘हिंदू विरोधी’ कहा जाता.

महाराष्ट्र में भी जो गाइडलाइन आई है, यहां भी बीजेपी की सरकार है. उन्होंने आगे कहा कि नागपुर में तो आरएसएस का मुख्यालय है. लेकिन डीजे से लोगों को तकलीफ तो होती है. लगता है कि भूकंप आ गया. इसका असर ब्रेन और हार्ट पर होता है. इस पर पूरे देश में गाइडलाइन बननी चाहिए.

राउत ने न सिर्फ सीएम शुभेंदु पर करारा हमला बोला। बल्कि महाराष्ट्र के एक विवादित बयान देने वाले नेता पर भी जमकर बरसे। दरअसल महाराष्ट्र में बीजेपी के मंत्री नितेश राणे ने हमेशा की तरह यह बयान दे दिया है कि मुसलमानों को गरबा में प्रवेश नहीं दिया जाना चाहिए. हालांकि, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने नितेश राणे के खिलाफ बयान दिया जो चर्चा का विषय बन गया है. इस बीच अब उद्धव ठाकरे गुट के राज्यसभा सांसद संजय राउत की प्रतिक्रिया आई है.

इसे लेकर संजय राउत का कहना है कि अगर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश में जाकर मस्जिदों में जाते हैं, वहां के इस्लामिक राज्य प्रमुखों के गले लगते हैं, उन्हें अपना भाई बताते हैं, तो भारत के मुसलमान हमारे भाई क्यों नहीं हुए? संजय राउत ने सवालिया लहजे में कहा, “सऊदी अरब के युवराज को पीएम मोदी को बलते हैं न माई ब्रदर? तो भारत में भी हमारे ब्रदर्स हैं. उन ब्रदर्स को खुशियों में शामिल करने से क्यों रोकना चाहिए? सऊदी में ब्रदर्स हैं और भारत में दुश्मन, ये कैसे चलेगा?”

वहीं इस मामले को लेकर एनसीपी (एसपी)विधायक रोहित पवार ने कहा, “डीजे के बारे में बात करते वक्त सुप्रीम कोर्ट ने डेसिबल लेवल को कंट्रोल करने के बारे में एक फैसला दिया है। उसपर अगर कंट्रोल हो रहा है, तो यह ठीक है। लेकिन अगर आप मुझसे पूछें, तो गणपति सेलिब्रेशन या दही हांडी जैसे त्योहारों के दौरान, हमें ढोल, ताशा और दूसरे बैंड इंस्ट्रूमेंट्स जैसे पारंपरिक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स का भी इस्तेमाल करना चाहिए,

Related Articles

Back to top button