युवा पीढ़ी के भविष्य को लेकर राहुल गांधी चिंतित,युवाओं से पूछा- आपकी क्या राय है?

राहुल गांधी ने पेपर लीक और भारतीय शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर सरकार को घेरा है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राहुल गांधी ने पेपर लीक और भारतीय शिक्षा व्यवस्था की खामियों पर सरकार को घेरा है. उन्होंने छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से व्यवस्था में सुधार के लिए अपनी राय मांगी है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर एक बार फिर से निशाना साधा है साथ ही साथ छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों से व्यवस्था में बदलाव के लिए उनकी राय भी मांगी है.

राहुल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए कहा है कि भारत की शिक्षा व्यवस्था उसी पीढ़ी को निराश कर रही है, जिसे आगे बढ़ाने के लिए इसे बनाया गया था.

उन्होंने कहा कि पेपर लीक, आसमान छूती फीस, बदहाल बुनियादी ढांचा, लाखों युवा ईमानदारी से मेहनत करते हैं, लेकिन फिर भी व्यवस्था उन्हें निराश कर देती है.

इसे बदलने की शुरुआत उन लोगों की बाहत सुनने से होगी, जो हर दिन इस व्यवस्था की खामियां का सामना करते हैं. छात्र अभिभावक और शिक्षक बताइये, आपने शिक्षा व्यवस्था से उम्मीद क्यों खो दी है.

शिक्षा व्यवस्था में फिर से उम्मीद जगा सकते हैं-राहुल

राहुल गांधी ने अपने पोस्ट के साथ एक लिंक भी शेयर किया है जिसमें जाकर छात्र, अभिभावक और शिक्षक देश की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव को लेकर अपनी राय दे सकते हैं. राहुल ने कहा है कि लोग पहले अपने अनुभव साझा करें, उसके बाद हम सब मिलकर शिक्षा व्यवस्था में फिर से उम्मीद जगा सकते हैं.

पेपर लीक के मुद्दे को लेकर राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष सरकार पर हमलावर है. कुछ हफ्ते पहले सीजेपी ने पेपर लीक के मुद्दे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन किया था. अंत में नतीजा ये हुआ है कि सरकार को उनकी डिमांड माननी पड़ी और तत्कालीन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को इस्तीफा देना पड़ा.

लगातार छात्रों से मिल रहे हैं राहुल गांधी

राहुल गांधी ने छात्रों की गूंज (Chhatron Ki Goonj) अभियान के तहत पेपर लीक, परीक्षा में गड़बड़ी, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था के मुद्दे उठाते हुए कई शहरों में कार्यक्रम किए हैं. उन्होंने इस अभियान की शुरुआत राजस्थान के कोटा से की है, जिसे एक तरह से एजुकेशन का हब कहा जाता है.

इसके बाद प्रयागराज, पटना, दिल्ली, देहरादून और प्रयागराज में भी उन्होंने कार्यक्रम किया और छात्रों से रूबरू हुए. इसके बाद अभियान का विस्तार पुणे तक भी हुआ, जहां राहुल गांधी ने छात्रों के MPSC पेपर लीक-परीक्षा अनियमितताओं के मुद्दे पर समर्थन जताया.

Related Articles

Back to top button