तालाब निर्माण में मिलीं खामियां, डीएम ने दिए ध्वस्तीकरण के निर्देश

जिलाधिकारी ने शनिवार को इंदौरा तालाब एवं पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटरलॉकिंग, पीपीसी समेत अन्य निर्माण कार्यों में कमियां मिलीं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: नगर पालिका परिषद महमूदाबाद स्थित इंदौरा तालाब एवं पार्क (अशोक वाटिका) में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता संबंधी खामियां मिलने पर जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मानकों के विपरीत कराए गए निर्माण को ध्वस्त कराकर दोबारा मानक के अनुरूप कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने शनिवार को इंदौरा तालाब एवं पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान इंटरलॉकिंग, पीपीसी समेत अन्य निर्माण कार्यों में कमियां मिलीं। उन्होंने निर्माण में इस्तेमाल ईंट और मसाले की गुणवत्ता की भी जांच की। संबंधित ठेकेदार एवं कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को मौके पर परखा। इंटरलॉकिंग, पीपीसी और अन्य कार्यों में कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को पूरे निर्माण कार्य को ध्वस्त कराकर मानक के अनुसार दोबारा कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने निर्माण में प्रयुक्त ईंट और मसाले की गुणवत्ता की भी जांच की और स्पष्ट किया कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप ही कराए जाएं। गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और कार्यदायी संस्था को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

डीएम ने चेतावनी दी कि निर्माण कार्य में सुधार नहीं हुआ अथवा किसी प्रकार की अनियमितता सामने आई तो संबंधित कार्यदायी संस्था को ब्लैकलिस्ट करने के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा। आवश्यकतानुसार एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई भी की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी महमूदाबाद अभिषेक प्रियदर्शी समेत संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button