हरियाणा के अफसरों पर CJI सख्त, बोले- ‘माफिया के साथ बेशर्मी से कर रहे हैं मिलीभगत’
CJI ने टिप्पणी की कि कोर्ट जानता है कि आपके राज्य सरकार के अधिकारी कितनी बेशर्मी से जमीन माफिया के साथ मिलीभगत कर रहे हैं.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: हरियाणा के जमीन विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों और कथित जमीन माफिया की मिलीभगत पर सख्त टिप्पणी की. CJI सूर्यकांत की बेंच ने केंद्र सरकार से हलफनामा दाखिल कर कार्रवाई की जानकारी मांगी.
हरियाणा में जमीन विवाद से जुड़े एक मामले की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने राज्य के अधिकारियों और कथित जमीन माफिया के बीच मिलीभगत को लेकर कड़ी टिप्पणी की है. चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले में केंद्र सरकार को हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया है. CJI ने टिप्पणी की कि कोर्ट जानता है कि आपके राज्य सरकार के अधिकारी कितनी बेशर्मी से जमीन माफिया के साथ मिलीभगत कर रहे हैं.
सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत ने हरियाणा सरकार के अधिकारियों और जमीन माफिया के बीच कथित सांठगांठ पर सख्त नाराजगी जताई. कोर्ट ने केंद्र से यह बताने को कहा है कि याचिकाकर्ताओं की ओर से सुप्रीम कोर्ट के जिस पिछले फैसले का हवाला दिया गया है, उसके तहत अब तक क्या कार्रवाई की गई है?



