उधमपुर में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन जारी, फरार आतंकी की तलाश में जंगलों की घेराबंदी

एनकाउंटर के दौरान उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा था. उसकी तलाश में आज दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: सुरक्षाबलों ने गुरुवार को जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था. एनकाउंटर के दौरान उनका एक साथी फरार होने में कामयाब रहा था. उसकी तलाश में आज दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

जम्मू कश्मीर के उधमपुर के मजालता इलाके में हुए एनकाउंटर का आज दूसरा दिन है. कल गुरुवार को मजालता के खुमान इलाके में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को मार गिराया था. मारे गए आतंकियों की पहचान मुस्तफा और सद्दाम के तौर पर हुई है. यह दोनों आतंकी पाकिस्तान निवासी हैं.

हालांकि, एनकाउंटर के दौरान उनका एक साथी मौके से फरार होने में कामयाब रहा था. फरार आतंकी की तलाश में आज दूसरे दिन भी सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है.

उधमपुर पुलिस के साथ अब कठुआ पुलिस भी इस ऑपरेशन में शामिल हो गई है. उधमपुर और कठुआ से जुड़े जंगलों और संदिग्ध इलाकों को खंगाला जा रहा है, ताकि फरार आतंकी का पता लगाया जा सके.

कल फरार हुए इस आतंकियों को पहले बिलावर के बंजारा गडोल इलाके में देखे जाने की सूचना मिली थी. सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया इससे पहले सुरक्षाबलों ने मजालता के खुमान इलाके में मुठभेड़ में जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकियों को ढेर कर दिया गया, लेकिन तीसरा आतंकी सुरक्षा घेरा तोड़कर भागने में सफल रहा.

अब सुरक्षाबलों का मुख्य फोकस इसी फरार आतंकी को पकड़ने पर है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं.

क्या-क्या बरामद हुआ?

एक AK-47 राइफल और दो मैगजीन

एक M4 राइफल और दो मैगजीन

एक पिस्तौल

चार ग्रेनेड

अन्य संबंधित सामान और सामग्री

पूरे इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा

फिलहाल सुरक्षाबलों की कई टीमें उधमपुर और कठुआ के जंगलों में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं. जंगलों में ड्रोन और अन्य तकनीकी माध्यमों की मदद से भी निगरानी की जा रही है. सुरक्षाबलों को आशंका है कि फरार आतंकी जंगल के रास्ते किसी सुरक्षित ठिकाने तक पहुंचने की कोशिश कर सकता है. ऐसे में पूरे इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फरार आतंकी की तलाश के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है.

Related Articles

Back to top button