JSCB घोटाले में ED की बड़ी रेड, झारखंड और ओडिशा में 7 जगह छापेमारी

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के 4.14 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े में ED ने झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक के 4.14 करोड़ रुपये के कथित फर्जीवाड़े में ED ने झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर छापेमारी की. PMLA के तहत दस्तावेज, बैंक रिकॉर्ड और संपत्तियों की जांच जारी है.

झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में कथित घोटाले की जांच अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) तक पहुंच गई है. ED ने शुक्रवार को झारखंड और ओडिशा में एक साथ 7 ठिकानों पर छापेमारी की है.

रांची की ED टीम ने PMLA की धारा 17 के तहत तलाशी और जब्ती की कार्रवाई शुरू की है. जांच के तार झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में हुए कथित 4.14 करोड़ के फर्जीवाड़े से जुड़े हैं. मामले में कारोबारी संजय कुमार डालमिया का नाम सामने आया है.

गौरतलब है कि झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक यानी JSCB में कथित बड़े घोटाले को लेकर ED ने शिकंजा कस दिया है. शुक्रवार को ED की रांची टीम ने झारखंड और ओडिशा में कुल 7 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की. ये कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग के तहत की जा रही है. ED के मुताबिक, जांच का कनेक्शन झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक की सरायकेला शाखा में हुए कथित फर्जीवाड़े से है.

दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल

आरोप है कि बैंक के तत्कालीन अधिकारियों के साथ कथित मिलीभगत कर झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक को आर्थिक नुकसान पहुंचाया गया. अब ED इस पूरे मामले में पैसों के लेन-देन और कथित घोटाले से जुड़े दस्तावेजों और संपत्तियों की पड़ताल कर रही है. ED ने पैसों के लेन-देन, बैंक रिकॉर्ड, दस्तावेज और संपत्तियां को खंगालना शुरू कर दिया है. जांच एजेंसी की रडार पर तत्कालीन बैंक अधिकारियों की भूमिका है.

इन सवालों का जवाब तलाश रही है ED

इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए ED ने झारखंड और ओडिशा के 7 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया. तलाशी के दौरान ED की टीम दस्तावेजों और दूसरे महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को खंगाल रही है. जांच एजेंसी ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित घोटाले में पैसा कहां से आया? किन खातों के जरिए लेन-देन हुआ? और इस पूरे मामले में किन लोगों की भूमिका रही? फिलहाल ED की कार्रवाई जारी है.

Related Articles

Back to top button