शिक्षा सेवा चयन आयोग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का हुआ चयन

फरेंदा क्षेत्र के सिसवनिया खुर्द गांव निवासी अधिवक्ता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में हुआ है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: फरेंदा क्षेत्र के सिसवनिया खुर्द गांव निवासी अधिवक्ता अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का चयन उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज में हुआ है।

उनके चयन की जानकारी मिलते ही स्वजन, अधिवक्ता साथियों और क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीण परिवेश से निकलकर कानून के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई। वह इलाहाबाद हाईकोर्ट में अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे थे। अब उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में चयन के बाद उनके करियर को नई दिशा मिली है।

शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रदेश में शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसे में आयोग में अश्वनी कुमार श्रीवास्तव का चयन क्षेत्र के लोगों के लिए भी विशेष उपलब्धि माना जा रहा है।

उनके चयन पर पूर्व विधायक एवं उत्तर प्रदेश कोआपरेटिव यूनियन के अध्यक्ष, पार्षद ऋषि मोहन वर्मा, अधिवक्ता ओम प्रकाश पांडेय, सुधेश मोहन श्रीवास्तव, अमित मोहन श्रीवास्तव समेत अन्य शुभचिंतकों ने बधाई दी। लोगों ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र से निकलकर उन्होंने मेहनत के बल पर यह मुकाम हासिल किया है।

अश्वनी कुमार श्रीवास्तव के चयन से उनके पैतृक गांव सिसवनिया खुर्द के साथ ही फरेंदा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों और परिचितों ने उनके चयन पर प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएं दीं।
रिपोर्ट- अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर

Related Articles

Back to top button