IIT बॉम्बे केस: राहुल गांधी ने साहिल के परिवार से की बात, कहा- न्याय दिलाने की कोशिश होगी

राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया है. साहिल के सुसाइड के बाद उनके घरवालों ने कहा है कि वो विरोध में भूख हड़ताल करेंगे.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से वीडियो कॉल पर बात कर न्याय का भरोसा दिलाया है. साहिल के सुसाइड के बाद उनके घरवालों ने कहा है कि वो विरोध में भूख हड़ताल करेंगे.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के दिवंगत छात्र साहिल वाकोडे के माता-पिता से बात की. नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें अपने बेटे के लिए न्याय की लड़ाई में हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया. राहुल गांधी ने रवींद्र और सोनाली वाकोडे से तब वीडियो कॉल पर बात की. ये बातचीत उन्होंने तब की जब वे वाशिम जिले से मुंबई आ रहे थे. लगभग 17 मिनट की इस बातचीत में उन्होंने साहिल के माता-पिता को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया.

माता-पिता ने घोषणा की है कि वे गुरुवार सुबह 11 बजे से IIT बॉम्बे गेट के सामने अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे. साहिल के माता-पिता का कहना है कि उसने जाति-आधारित दुर्व्यवहार के बारे में बताया था. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच साहिल की मौत की जांच कर रही है.

10 सदस्यों की बनाई गई है टीम
IIT बॉम्बे का कहना है कि साहिल की मौत से पहले उसके SC/ST सेल को उससे कोई शिकायत नहीं मिली थी. संस्थान ने घटना से जुड़े हालात की जांच के लिए 10 सदस्यों की एक कमेटी भी बनाई है. IT बॉम्बे में BTech के साहिल दूसरे सेकंड इयर का स्टूडेंट था.

FIR में नामजद फैकल्टी सूर्यनारायण डूला
साहिल 18 सितंबर की शाम को अपने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला था. उससे कुछ घंटे पहले ही उसे मिड-सेमेस्टर परीक्षा के दौरान कथित तौर पर ChatGPT का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल फोन के साथ पकड़ा गया था. FIR में नामजद फैकल्टी सदस्य सूर्यनारायण डूला पर जातिगत भेदभाव के आधार पर सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है.

मामले की निष्पक्ष जांच इस वजह से उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है. बुधवार को कुछ टीवी चैनलों ने परीक्षा हॉल का CCTV फुटेज दिखाया, जिसमें साहिल की हरकतें कैद थीं. फुटेज में एक प्रोफेसर उसके पास आते हैं और यूनिवर्सिटी के मुताबिक, उसके नकल करते हुए पकड़े जाने के बाद उसे हॉल से बाहर ले जाते हैं.

Related Articles

Back to top button