वार्डरोब में रखें ये चीजें स्टाइलिंग होगी आसान!

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
फैशन की दुनिया में ट्रेंड्स आते-जाते रहते हैं, लेकिन कुछ कपड़े और एक्सेसरीज ऐसी होती हैं जो हर वार्डरोब की जरूरत बन जाती हैं। इन्हें बेसिक फैशन पीसेज कहा जा सकता है, क्योंकि इन्हें अलग-अलग आउटफिट्स के साथ आसानी से स्टाइल किया जा सकता है। एक अच्छी फिटिंग वाली सफेद शर्ट से लेकर क्लासिक ब्लू जींस, ब्लैक ट्राउजर और आरामदायक स्नीकर्स तक, ये चीजें रोजमर्रा के साथ-साथ दफ्तर, आउटिंग और कैजुअल मौकों पर भी काम आती हैं। खास बात यह है कि इन बेसिक पीसेज को थोड़ी क्रिएटिविटी के साथ अलग-अलग लुक में पहना जा सकता है। अगर आपकी अलमारी कपड़ों से भरी है लेकिन फिर भी रोज यह सवाल रहता है कि आज क्या पहनें? तो शायद आपको कुछ जरूरी बेसिक की कमी है। सही बेसिक कपड़ों का कलेक्शन न सिर्फ स्टाइलिंग आसान बनाता है, बल्कि कम कपड़ों में ज्यादा आउटफिट कॉम्बिनेशन तैयार करने में भी मदद करता है।
शोल्डर बैग
शोल्डर बैग एक बेहद लोकप्रिय और आरामदायक एक्सेसरी है, जिसे कंधे पर लटकाकर आसानी से कैरी किया जा सकता है। एक सिंपल ब्लैक, ब्राउन या टैन बैग स्टाइल के साथ-साथ रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी उपयोगी है। ऐसा डिजाइन चुनें जो अलग-अलग आउटफिट्स के साथ आसानी से मैच हो सके। यह कॉलेज, ऑफिस, ट्रैवल और कैजुअल आउटिंग्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।
ब्लैक टी-शर्ट
सादा टी-शर्ट किसी भी कैजुअल वार्डरोब की नींव है। इसे अकेले पहनने के अलावा शर्ट, जैकेट या ब्लेजर के अंदर लेयर किया जा सकता है। ब्लैक ट्राउजर वार्डरोब का ऐसा बेसिक है जिसे फॉर्मल और स्मार्ट-कैजुअल दोनों लुक में इस्तेमाल किया जा सकता है। न्यूट्रल रंग होने के कारण यह कई तरह के टॉप और शर्ट के साथ आसानी से मैच होता है।
आरामदायक स्नीकर्स
एक अच्छी क्वालिटी के व्हाइट या न्यूट्रल स्नीकर्स कई आउटफिट्स के साथ काम आते हैं। ये जींस, ट्राउजर, कैजुअल ड्रेस और यहां तक कि कुछ स्मार्ट-कैजुअल लुक के साथ भी पहने जा सकते हैं।
बेल्ट
बेल्ट एक बेहद जरूरी फैशन और उपयोगी एक्सेसरी है, जो कपड़ों की फिटिंग को सही रखने के साथ-साथ आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाती है। एक क्लासिक ब्लैक या ब्राउन लेदर बेल्ट आपके वॉडरोब का हिस्सा जरूर होनी चाहिए। इसे फॉर्मल पैंट, आफिस आउटफिट, ट्राउजर सबके साथ कैरी कर सकते है।ं
न्यूट्रल कलर का ब्लेजर
न्यूट्रल कलर के ब्लेजर आपके वॉर्डरोब के लिए सबसे बहुमुखी और क्लासिक कपड़ों में से एक हैं। ब्लैक, नेवी या बेज ब्लेजर साधारण आउटफिट को तुरंत पॉलिस्ड लुक दे सकता है। दफ्तर की मीटिंग से लेकर डिनर तक इसे अलग-अलग तरह से स्टाइल किया जा सकता है।
डेनिम जैकेट
डेनिम जैकेट कैजुअल लुक के लिए एक टाइमलेस विकल्प है। इसे टी-शर्ट, ड्रेस, टॉप या स्वेटर के ऊपर पहना जा सकता है।
ब्लैक फुटवियर
फुटवियर एक बेहद जरूरी फैशन चीज है। एक क्लासिक ब्लैक शू, लोफर या बैले फ्लैट जैसी जोड़ी अलग-अलग अवसरों के लिए उपयोगी होती है। सही फुटवियर पूरे लुक को अधिक आकर्षक और पॉलिस्ड बना सकता है।
सफेद शर्ट और ब्लू जींस
एक क्लासिक सफेद रंग की शर्ट सबसे वर्सटाइल फैशन पीसेज में से एक है। इसे जींस के साथ कैजुअल, ट्राउजर के साथ ऑफिस लुक और ब्लेजर के साथ फॉर्मल अंदाज में पहना जा सकता है। ब्लू डेनिम लगभग हर मौसम और मौके के लिए उपयोगी है। स्ट्रेट, रिलैक्स्ड या स्लिम फिट जैसी पसंद के अनुसार इसे टी-शर्ट, शर्ट या टॉप के साथ स्टाइल किया जा सकता है।



