‘औकात में रहो, बोटी-बोटी करवा दूंगा’! DDU के वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
डीडीयू गोरखपुर के वायरल वीडियो को लेकर वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार ने अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय पर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है।

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क: गोरखपुर की दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDU) में एक वायरल वीडियो ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। विधि विभाग से जुड़े मामले में वरिष्ठ लिपिक संतोष कुमार ने अतिरिक्त नियंता डॉ. वेद प्रकाश राय पर गाली-गलौज और गंभीर धमकी देने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो को लेकर विश्वविद्यालय कर्मचारियों के बीच भी चर्चा तेज है।
‘औकात में रहो…’ कहने का आरोप
संतोष कुमार का आरोप है कि विवाद के दौरान उन्हें कथित तौर पर “औकात में रहो, वरना बोटी-बोटी करवा दूंगा” जैसी धमकी दी गई। बताया जा रहा है कि विवाद विधि विभाग में किसी काम को लेकर हुआ था। वायरल वीडियो में कथित तौर पर डॉ. वेद प्रकाश राय और वरिष्ठ लिपिक के बीच तीखी बहस दिखाई दे रही है।
पहले भी सामने आया था विवाद
यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब सितंबर में डीडीयू में डॉ. वेद प्रकाश राय से जुड़ा एक अन्य विवाद भी सुर्खियों में रहा था। 22 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, राय ने खुद एक वरिष्ठ कर्मचारी पर अभद्रता और गाली-गलौज का आरोप लगाते हुए कुलपति से कार्रवाई की मांग की थी।
वीडियो की जांच के बाद साफ होगी तस्वीर
फिलहाल वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और घटना का पूरा संदर्भ भी स्पष्ट नहीं है। संबंधित पक्ष का आधिकारिक जवाब सामने आने के बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकती है। ऐसे में वीडियो में दिख रहे घटनाक्रम और लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच के बाद ही तय होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन की कार्रवाई पर अब निगाहें टिकी हैं।
रिपोर्ट – अमरेंद्र पांडेय, गोरखपुर
यह भी पढ़ें: रात में अचानक निकले DM-SP, पूर्णागिरि से बिसवां चौराहे तक देखा बारिश का हाल



