उन्नाव में चोरी का बड़ा खुलासा! लाइसेंसी बंदूक से लेकर ज्वैलरी तक बरामद, 2 गिरफ्तार

उन्नाव के गंगाघाट में अखलाक नगर चोरी का पुलिस ने खुलासा किया। चंदन घाट से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। लाइसेंसी बंदूक, लैपटॉप, टैबलेट और ज्वैलरी बरामद हुई।

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क: उन्नाव के गंगाघाट थाना क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने चंदन घाट से गुलफाम और अरबाज नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की लाइसेंसी एक नाली बंदूक, लैपटॉप, टैबलेट, साइंटिफिक कैलकुलेटर और ज्वैलरी समेत अन्य सामान बरामद होने की बात कही गई है। एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने संरक्षण में लिया है।

अखलाक नगर की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

मामला गंगाघाट क्षेत्र के अखलाक नगर का है। पुलिस के मुताबिक चोरी की घटना के बाद जांच के दौरान आरोपियों तक पहुंच बनाई गई। इसके बाद चंदन घाट से गुलफाम और अरबाज को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया, जिसके बाद मामले के खुलासे की जानकारी दी गई।

बंदूक से लेकर चांदी के सिक्के तक बरामद

पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी की लाइसेंसी एक नाली बंदूक के अलावा लैपटॉप, टैबलेट और साइंटिफिक कैलकुलेटर बरामद किए गए हैं। ज्वैलरी में तीन अंगूठियां और दो जोड़ी पायल के साथ दो चांदी के सिक्के भी मिले हैं। पुलिस बरामद सामान को अखलाक नगर में हुई चोरी से जोड़कर जांच कर रही है।

गुलफाम पर पहले से मुकदमे, नाबालिग भी संरक्षण में

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गुलफाम के खिलाफ पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं मामले में एक बाल अपचारी को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि बरामदगी के आधार पर चोरी की घटना का खुलासा किया गया है और आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट – रंजनं बाजपाई, उन्नाव

यह भी पढ़ें: गोरखपुर में सड़क पर मौत बनकर पड़ा था हाईटेंशन तार, 11 साल के बच्चे की गई जान

Related Articles

Back to top button