मंत्री प्रवेश वर्मा पर जल्द केस दर्ज किया जाए : भारद्वाज

- आप ने थाने में पहुंच कर की शिकायत
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। तिलक नगर में थप्पड़ मारने के विवाद को लेकर राजनीतिक टकराव और बढ़ गया है। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज, पार्टी के विधायकों और पार्षदों के साथ विकासपुरी पुलिस स्टेशन पहुंचे और दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह के खिलाफ तुरंत एफआईआर दर्ज करने की मांग की। यह विरोध प्रदर्शन एक वायरल वीडियो के बाद हो रहा है, जिसमें मंत्री प्रवेश साहिब सिंह कथित तौर पर तिलक नगर में सडक़ के निरीक्षण के दौरान एक स्थानीय युवक को थप्पड़ मारते हुए दिख रहे हैं।
यह घटना तब हुई जब विपक्षी नेताओं ने सडक़ के घटिया निर्माण का मामला उठाया था। दिल्ली पुलिस ने आज कहा कि प्रवेश साहिब सिंह और आप विधायक जरनैल सिंह से जुड़े तिलक नगर विवाद के संबंध में अब तक पांच शिकायतें मिली हैं। इस मामले में दिल्ली पुलिस को अब तक कुल पांच शिकायतें मिली हैं। इनमें से एक शिकायत जरनैल सिंह के सहयोगी साहिब सिंह ने दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि कर्मचारियों ने जरनैल सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ दो शिकायतें दर्ज कराईं।



