ऑयली स्किन को ऐसे रखें चमकदार

  • पिंपल और चिपचिपेपन से भी मिलेगा छुटकारा

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
त्योहारों का मौसम आते ही हर कोई खूबसूरत और ग्लोइंग स्किन पाना चाहता है। लेकिन ऑयली स्किन वालों के लिए फेस्टिव सीजन में त्वचा की देखभाल थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। ज्यादा तेल, पसीना, धूल-मिट्टी और लगातार मेकअप करने से चेहरे पर चिपचिपापन, बंद पोर्स, पिंपल्स और ब्लैकहेड्स की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में त्योहार से पहले और त्योहार के दौरान सही स्किनकेयर रूटीन अपनाना जरूरी है। ऑयली स्किन को भी बिना ज्यादा प्रोडक्ट्स के फ्रेश और ग्लोइंग रखा जा सकता है। इसके लिए चेहरे को जरूरत से ज्यादा धोने के बजाय माइल्ड क्लींजर, हल्का मॉइस्चराइजर और ऑयली स्किन के लिए उपयुक्त सनस्क्रीन का इस्तेमाल किया जा सकता है। मेकअप करने से पहले त्वचा को अच्छी तरह तैयार करना भी जरूरी है। अगर आप त्योहारों में बिना चिपचिपेपन के हेल्दी ग्लो चाहती हैं, तो कुछ आसान स्किनकेयर टिप्स आपकी काफी मदद कर सकते हैं।

तकिए का कवर साफ रखें

तकिए का कवर साफ रखना आपकी त्वचा, बालों और बेहतर नींद के लिए बेहद जरूरी है। हमारे चेहरे का तेल, पसीना, लार और डेड स्किन सेल्स लगातार तकिए के कवर पर जमा होते रहते हैं, जिससे बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इसलिए फेस्टिव सीजन में स्किनकेयर के साथ साफ-सफाई भी जरूरी है। तकिए का कवर और मेकअप ब्रश नियमित रूप से साफ करें। वहीं अगर दिन में अतिरिक्त ऑयल नजर आए तो ब्लॉटिंग पेपर मददगार हो सकता है। बार-बार चेहरा धोने की जरूरत नहीं पड़ती।

सनस्क्रीन न भूलें

सनस्क्रीन लगाना त्वचा की देखभाल का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो आपको सूरज की हानिकारक पराबैंगनी किरणों से बचाता है। अक्सर लोग सनस्क्रीन लगाने में कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर देते हैं, जिससे उन्हें पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसलिए दिन में बाहर निकलने पर ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। ऑयली स्किन के लिए हल्का या जेल-बेस्ड फॉर्मूला आरामदायक लग सकता है।

बहुत ज्यादा लेयरिंग से बचें

बहुत ज्यादा लेयरिंग से बचना एक बेहतरीन विचार है, चाहे बात कपड़े पहनने की हो। अत्यधिक लेयरिंग हमेशा फायदों के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है। एक साथ कई सीरम, क्रीम और एक्टिव प्रोडक्ट लगाने से बचें। त्योहार से ठीक पहले नया या तेज एक्टिव वाला प्रोडक्ट ट्राई करना भी सही नहीं है।

हल्का मॉइस्चराइजर लगाएं

ऑयली स्किन को भी मॉइस्चराइजर की जरूरत होती है। हल्का, नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइस्चराइजर चुनना बेहतर विकल्प हो सकता है। वहीं सुबह और रात चेहरे को जेंटल क्लींजर से साफ करें। बहुत ज्यादा चेहरा धोने से त्वचा में जलन या ड्राईनेस हो सकती है। ये त्वचा में जल्दी सोख जाते हैं और चिपचिपापन नहीं छोड़ते।

मेकअप अच्छी तरह हटाएं

त्योहार की रात कितनी भी थकान हो, मेकअप हटाकर ही सोएं। इसके बाद चेहरे को साफ करके अपनी सामान्य स्किनकेयर रूटीन अपनाएं। वहीं फेस्टिव मेकअप से पहले चेहरे को साफ करके मॉइस्चराइज करें। जरूरत हो तो मेकअप के लिए उपयुक्त प्राइमर का इस्तेमाल करें। क्योंकि त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाए रखने के लिए मेकअप को अच्छी तरह और सही तरीके से हटाना बेहद जरूरी है। केवल साधारण फेसवॉश या साबुन से वाटरप्रूफ और भारी मेकअप पूरी तरह साफ नहीं होता, जिससे पोर्स बंद हो सकते हैं और पिंपल्स की समस्या हो सकती ह

पिंपल्स को न दबाएं

पिंपल्स को कभी भी दबाना या फोडऩा नहीं चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से चेहरे पर स्थायी दाग-धब्बे और गहरा इन्फेक्शन हो सकता है। जब आप किसी मुंहासे को दबाते हैं, तो त्वचा के अंदर मौजूद बैक्टीरिया और मवाद बाहर निकलने के बजाय त्वचा की गहरी परतों में चले जाते हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है। इसलिए त्योहार से पहले पिंपल्स को दबाने से लालिमा और निशान बढ़ सकते हैं। ज्यादा या लगातार मुंहासे हों तो त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है। गंदे हाथों से चेहरे को छूने की आदत से बचें।

Related Articles

Back to top button