योगी के अयोध्या से चुनाव लड़ने के चैलेंज पर अखिलेश का जवाब, बोले- पहले अपनी टिकट पक्की कराएं

अखिलेश यादव ने कहा लोकनायक जयप्रकाश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) और समाजवादी पार्टी (SP) समेत तमाम राजनीतिक दल चुनावी तैयारियों में जुटे हैं।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अयोध्या से चुनाव लड़ने की चुनौती दिए जाने की बात सामने आई है। इस चुनौती पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया भी चर्चा में है। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा, “पहले अपनी टिकट पक्की कराएं…” इस बयान के बाद प्रदेश की राजनीति में दोनों नेताओं के बीच जुबानी जंग को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

रविवार को पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव लोकनायक जयप्रकाश के म्यूजियम पहुंचे. इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश के समाज में दिए योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने कहा कि आज जब यहां आने का मौका मिला तो लगता ह कि ये बदलाव की शुरुआत है.

अखिलेश यादव ने कहा लोकनायक जयप्रकाश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी. उन्होंने महात्मा गांधी के साथ काम किया. समाजवादी विचार दिया और समाज को सुधारने के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन लगा दिया. उन्होंने कहा लोकनायक जयप्रकाश के आंदोलन ने उस समय की सरकार को हिलाने का काम किया. उन्होंने कहा कि उनका सम्पूर्ण क्रांति का आंदोलन आज भी प्रासंगिक है.

‘सरकार किसी समाज सुधारक का सम्मान नहीं कर सकती’

सपा प्रमुख ने कहा ‘आज जब हमें यहां आने का मौका मिला है तो आप भी सोच रहे होंगे कि क्या बदलाव है ये? ये बदलाव का आगाज़ है’ बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज की सरकार किसी स्वतंत्रता सेनानी का या किसी समाज सुधारक का सम्मान नहीं कर सकती. उन्होंने कहा कि आज की सरकार सब कुछ बेचना चाहती है. उन्होंने कहा कि सरकार के लोग कभी भी किसी स्वतंत्रता सेनानी का सम्मान नहीं कर सकते, ये आजादी के आंदोलन में साथ नहीं थे.

‘पैसे की खनक के आगे इन्होंने विचार को बेच दिया’

अखिलेश यादव ने कहा कि ये सरकार हर चीज से मुनाफा कमाना चाहती है. स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न जेपी के याद में ये स्मारक बनवाया गया उसको भी इस सरकार ने बेच दिया. उन्होंने कहा कि इस स्थान को पैसों के भार में सरकार ने डूबा दिया, विचार बड़ा नहीं है इनके लिए. पैसे की खनक के आगे इन्होंने विचार को बेच दिया.

‘जितनी पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा’

पूर्व सीएम ने कहा कि सरकार में बैठे लोग पीड़ा देने वाले हैं, अब तो इनके जाने वाले दिन हो गए हैं. उन्होंने कहा कि जितनी पीड़ा देंगे उतना PDA बढ़ेगा. उन्होंने कहा कि ये परिवर्तन है 2027 का. उन्होंने कहा कि ये 2024 में हारे थे और जनता इनको 2027 में भी हराने का काम करेगी. उन्होंने कहा कि हम समाजवादी लोग मिलकर संकल्प लेते हैं कि जो जयप्रकाश जी ने रास्ता दिखाया था संपूर्ण क्रांति का उस रास्ते पर चलकर समाज और देश को बनाने का काम करेंगे.

Related Articles

Back to top button