SIR रद्द करो, ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो! दिल्ली में ‘People Against SIR’ का जोरदार प्रदर्शन

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी तरह के बदलाव की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष तथा जवाबदेह होनी चाहिए।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के तहत बंगला साहिब गुरुद्वारे के आसपास और अशोका रोड क्षेत्र में प्रदर्शनकारियों की जुटान हुई।

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसे रोकने की मांग की। आंदोलन में राजनीतिक कार्यकर्ताओं के साथ छात्र संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, किसानों और नागरिक अधिकारों से जुड़े लोगों की भागीदारी भी देखने को मिली।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार है और इसमें किसी भी तरह के बदलाव की प्रक्रिया पारदर्शी, निष्पक्ष तथा जवाबदेह होनी चाहिए। उनका तर्क है कि यदि पुनरीक्षण के दौरान पात्र मतदाताओं के नाम सूची से हटते हैं, तो इसका सीधा असर नागरिकों के मतदान के अधिकार पर पड़ सकता है।

प्रदर्शन में CPI(M) की वरिष्ठ नेता वृंदा करात, सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और अन्य एक्टिविस्ट शामिल हुए. प्रदर्शनकारियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाई और कहा कि जब तक वह अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

प्रदर्शन का मुख्य मुद्दा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR की प्रक्रिया है. पीपुल अगेंस्ट SIR गठबंधन से जुड़े प्रदर्शनकारियों ने इस प्रक्रिया को रद्द करने की मांग की. उनका कहना है कि मतदाता सूची से जुड़े किसी भी पुनरीक्षण में मतदाताओं के अधिकारों और उनकी भागीदारी की सुरक्षा सुनिश्चित होनी चाहिए.

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगा

प्रदर्शनकारियों ने चुनाव आयोग की भूमिका और SIR की प्रक्रिया को लेकर अपनी आपत्तियां उठाईं. उनका जोर इस मांग पर रहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा दें और SIR की प्रक्रिया को वापस लिया जाए.

वृंदा, योगेंद्र, छात्र समेत एक्टिविस्ट शामिल

प्रदर्शन में CPI(M) नेता वृंदा करात और सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव की मौजूदगी ने इस मुद्दे को राजनीतिक और सामाजिक विमर्श के केंद्र में ला दिया. इनके अलावा छात्र संगठनों के प्रतिनिधि, एक्टिविस्ट और अर्थशास्त्री भी प्रदर्शन में शामिल हुए.

SIR को रद्द करने की मांग

पीपुल अगेंस्ट SIR गठबंधन के नेतृत्व में आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे SIR को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं.

इस्तीफा होने तक आंदोलन रहेगा जारी

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने कहा कि उनकी लड़ाई केवल एक व्यक्ति के इस्तीफे तक सीमित नहीं है, बल्कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े सवालों को लेकर भी है. उन्होंने घोषणा की कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा.

Related Articles

Back to top button