खड़गे के बयान पर मोदी मंडली को लगी मिर्ची, सड़क पर किया बवाल

पार्टी नेताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी के परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: भाजपा में गजब का खेल चल रहा है। यहां भाजपा के लोग जिसे जो मर्जी कह दें उन्हें ऊपर कोई एक्शन नहीं होगा लेकिन वहीं दूसरी तरफ अगर विपक्ष के नेताओं के मुँह से कुछ भी निकल जाता है तो भाजपाइयों को मिर्ची सी लग जाती है।

खैर इसी बीच देश की राजनीति में एक बार फिर हल्ला मचा हुआ है। दरअसल बिहार की राजधानी पटना में पीएम मोदी को लेकर कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक बयान दिया है. उन्होंने बापू सभागार में कहा कि बंगाल बिहार महाराष्ट्र हरियाणा की सरकार चोरी की सरकार है. यह वोट चोरी वाली सरकार है.

इस दौरान एक व्यक्ति ने कहा मोदी कभी नहीं जाएगा. इस पर मंच से खरगे ने गरजते हुए अंदाज में जवाब दिया कि मोदी का बाप भी जाएगा. उन्होंने आगे कहा कि महंगाई चरम पर है. प्याज महंगे हो रहे हैं. गरीब आदमी दाल रोटी खाता है. दाल नहीं तो प्याज रोटी खाता है. आज प्याज महंगा हो गया, यह मोदी लोगों का गला काट रहा है. पार्लियामेंट चलता है, तो मोदी और शाह डर के पार्लियामेंट के अंदर नहीं आते हैं।

अब खड़गे के बयान के सामने आने के बाद पक्ष-विपक्ष आमने-सामने है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के परिवार को लेकर की गई टिप्पणियों के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने डाक बंगला चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खड़गे के बयान पर नाराजगी जताते हुए कांग्रेस नेतृत्व से जवाब मांगा।

भाजपा नेताओं ने इसे राजनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताते हुए विरोध दर्ज कराया। पार्टी नेताओं का कहना है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद किसी के परिवार को निशाना बनाना उचित नहीं है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर आपत्ति जताई।

इस मुद्दे पर पार्टी नेताओं ने खरगे और कांग्रेस नेतृत्व से माफी की मांग की है। भाजपा का आरोप है कि इस तरह की बयानबाजी से राजनीतिक संवाद का स्तर प्रभावित होता है। हालांकि, बयान को लेकर उठे आरोपों और प्रतिक्रियाओं के बीच संबंधित टिप्पणी का पूरा संदर्भ भी महत्वपूर्ण है।

इस मामले पर राजनेताओं की लगातार प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कुछ लोग खड़गे पर भड़क रहे हैं तो कुछ खड़गे का समर्थन कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान की कड़ी निंदा की है.

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के बाप को गाली देने की सजा देश की जनता देगी. कांग्रेस का खात्मा हो चुका है और अराजकता फैलाने से कुछ नहीं होने वाला है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ”खरगे जी, जब काल मनुष्य पर छाता है तो पहले विवेक मर जाता है. मैं तो समझा था कि राहुल गांधी ही मूर्ख हैं, लेकिन अब आपके बयान के बाद लग रहा है कि मूर्खों की टोली है.

पंडित नेहरू के खानदान की कब्र खुद चुकी है. 9 राज्यों में जमानत जब्त हुई है, इसका ध्यान करो. उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी हैं और मोदी 30 साल तक रहेंगे. कांग्रेस का खात्मा हो चुका है. अराजकता जितनी फैलानी हो फैला लो. खरगे, आपको नौकरी करनी है तो नेहरू खानदान की नौकरी करो. लेकिन पीएम मोदी के बाप को गाली देने की सजा भारत की जनता देगी.”

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर कहा, “कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के द्वारा जो बयान दिया गया, देश के प्रधानमंत्री के पिताजी के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग करना अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और ये दिखाता है।

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को लेकर मचे विवाद के बीच समाजवादी पार्टी से प्रतिक्रिया आई है. सपा सांसद आरके चौधरी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम तो समाजवादी पार्टी में हैं. समाजवादी पार्टी के सांसद RK चौधरी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बयान पर कहा, ‘किस लहजे में कहा है, मैंने तो उनसे बात नहीं की है, लेकिन निश्चित तौर पर बड़े नेता हैं. जो कह दिया, मुंह से निकल गया, सो निकल गया. हमारी इससे कोई सफाई नहीं है. हम तो समाजवादी पार्टी में हैं.’

इसी कड़ी में कई कोंग्रेसी नेताओं की प्रतिक्रिया सामने आ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए कहा ‘इसमें अपमानजनक क्या है? भाषण के दौरान कोई चिल्ला रहा था. कौन था वह? यह तो बस बोलने का एक तरीका है.

सिर्फ वही नहीं, ‘उसका देवता भी जाएगा’, ‘क्या, उसका बाप भी जाएगा’ – ऐसा कहने को अपमान नहीं माना जा सकता.’ कांग्रेस के असम प्रभारी ने कहा ‘प्रधानमंत्री खुद लगातार अपमानजनक बातें कर रहे हैं. इसकी शुरुआत तो आप लोगों ने ही की थी. कभी आप 50 करोड़ की गर्लफ्रेंड की बात करते हैं, कभी जर्सी गायों का जिक्र करते हैं, तो कभी मंगलसूत्र छीन लेने की बात करते हैं.

वहीं इस मामले पर पवन खेड़ा कह रहे हैं कि खरगे ने मोदी के ‘वैचारिक बाप’ यानी संघ को लेकर बयान दिया है, वे यह भी कह रहे हैं कि मोहन भागवत जी का दिन लद गए हैं.बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए विवादित बयान का समर्थन किया है. इसके साथ ही वह भी खरगे के ‘मोदी का बाप भी जाएगा’ वाले बयान पर उपजे विवाद में कूद गए हैं.

पप्पू यादव ने एक्स पर मल्लिकार्जुन खरगे का समर्थन करते हुए लिखा, “खरगे साहब ने बिल्कुल सही कहा है. वोट चोरी न होने दिया जाए तो वोट चोरों के बाप को भी जाना पड़ेगा!” उन्होंने आगे भाजपा पर निशाना साधते हुए लिखा, “बेशर्म बीजेपी इसे मुद्दा बना रही है, तो और बनाओ. तुम्हारा सर्वनाश तय है.”

यह मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। लेकिन खड़गे के इस बयान से जिन-जिन भाजपाइयों की भावनाएं आहात हुई हैं उन्हें भी खुद के गिरेहबान में झांकर देखने की ज़रुरत है। क्योंकि भाजपाइयों पर लगाम नहीं है। वो जिन्हे जो मर्जी कह दें लेकिन उन्हें या उनके नेता को कुछ कह दिया जाता है तो साहब और साहब के चमचों को बुरा लग जाता है।

Related Articles

Back to top button