आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई में नया कदम, IIT खड़गपुर खोलेगा खास स्कूल

IIT खड़गपुर भारत का पहला फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्कूल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने अपने पूर्व छात्र और समाजसेवी विनोद गुप्ता और IITKGP फाउंडेशन USA के साथ समझौता किया है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: IIT खड़गपुर भारत का पहला फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्कूल शुरू करने जा रहा है। इसके लिए संस्थान ने अपने पूर्व छात्र और समाजसेवी विनोद गुप्ता और IITKGP फाउंडेशन USA के साथ समझौता किया है।

इस समझौते के तहत ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल AI’ की स्थापना की जाएगी।इस स्कूल का मुख्य उद्देश्य AI के क्षेत्र में रिसर्च को बढ़ावा देना और छात्रों को नई तकनीक की पढ़ाई का मौका देना है। यहां ऐसी तकनीक पर काम किया जाएगा, जो असली दुनिया में रोबोट और स्मार्ट मशीनों जैसी चीजों को काम करने में मदद करती है। इस पहल से AI के क्षेत्र में नई खोजों और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

35 करोड़ रुपये से शुरू होगा AI स्कूल

IIT खड़गपुर 35 करोड़ के फंड से भारत का पहला फिजिकल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्कूल शुरू करेगा. एक रिपोर्ट के अनुसार स्कूल के लिए प्रस्तावित 35 करोड़ के फंड में विनोद गुप्ता का परिवार 12.5 करोड़ रुपये का योगदान देगा. तो वहीं 10 करोड़ रुपये का योगदान एक पूर्व छात्र की तरफ से दिया जाा है, जिन्होंने अपना नाम गुप्त रखने का फैसला लिया है. तो वहीं बाकी बची हुई रकम IIT खड़गपुर की तरफ से उपलब्ध कराई जाएगी.इस स्कूल का नाम विनोद गुप्ता के दिवंगत बेटे की याद में ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल AI’ रखा जाएगा.

फिजिकल वर्ल्ड काे समझने की कोशिश

IIT खड़गपुर के निदेशक प्रो. सुमन चक्रवर्ती ने स्कूल को लेकर कहा कि AI ने हमारे जानकारी प्रोसेस करने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है. अब इसका अगला बड़ा कदम फिजिकल वर्ल्ड को समझने, उसमें इंजीनियरिंग करने और उसके साथ जुड़ने के तरीकों को बदलना होगा, जिसमें IIT खड़गपुर के ‘बेंजामिन गुप्ता स्कूल ऑफ फिजिकल AI’ की भूमिका अहम होगी.

उन्होंने आगे कहा कि भविष्य केवल उन लोगों का नहीं है, जो AI का इस्तेमाल कर सकते हैं, बल्कि उन लोगों का है जो AI को अपने गहरे विषय-ज्ञान (डोमेन नॉलेज) के साथ जोड़कर ऐसी तकनीकें बना सकें, जो भरोसेमंद हों, जिन्हें आसानी से समझाया जा सके और जिनका गहरा प्रभाव हो.इसी कड़ी में हमारा विजन AI के माध्यम से एक इंजीनियर को किसी इंटेलिजेंट मशीन के पीछे के भौतिक विज्ञान को समझाना चाहिए है.

Related Articles

Back to top button