AAP उम्मीदवार वीरुभाई कंडोरिया का नामांकन दाखिल, इसुदान गढ़वी-हेमंत खवा रहे मौजूद
गुजरात में जिला पंचायत चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी सक्रियता तेज कर दी है... AAP उम्मीदवार वीरुभाई कंडोरिया ने नामांकन...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के भाडथर जिला पंचायत उपचुनाव के उम्मीदवार वीरुभाई कंडोरिया के नामांकन के अवसर पर नामांकन सभा.. और विशाल रैली का आयोजन किया गया.. इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक हेमंत खवा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता.. और किसान शामिल हुए.. रैली के दौरान आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार वीरुभाई कंडोरिया के साथ प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी.. और विधायक हेमंत खवा भी मौजूद रहे.. कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी में पूरे जोश के साथ नामांकन प्रक्रिया पूरी की गई.. इस दौरान पार्टी नेताओं ने किसानों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाया.. और आगामी उपचुनाव को किसानों के अधिकारों से जोड़ते हुए लोगों से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के समर्थन में मतदान करने की अपील की..
आपको बता दें कि नामांकन के दौरान आम आदमी पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कहा कि.. भाडथर जिला पंचायत उपचुनाव में किसानों के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे वीरुभाई कंडोरिया ने आज अपना नामांकन दाखिल किया है.. और उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक उम्मीदवार का चुनाव नहीं है.. बल्कि देवभूमि द्वारका के किसानों सहित गुजरात के किसानों से जुड़े मुद्दों की लड़ाई है.. गढ़वी ने दावा किया कि गुजरात के करीब 54 लाख किसान इस लड़ाई से जुड़े हुए हैं.. उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार आवाज उठाती रही है.. उनके मुताबिक किसानों के सामने सूखा, फसल, सिंचाई, आर्थिक सहायता.. और बीमा जैसे कई महत्वपूर्ण सवाल हैं.. जिन्हें चुनाव के दौरान प्रमुखता से उठाया जाएगा..
इसुदान गढ़वी ने आरोप लगाया कि किसानों के क्षेत्रों में सूखा घोषित नहीं किए जाने के कारण उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ा.. और उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि किसानों के खेतों में खंभे लगाए गए.. और इस प्रक्रिया के दौरान पुलिस का इस्तेमाल किया गया.. गढ़वी ने कहा कि किसानों ने इन मुद्दों को लेकर अपनी परेशानियां सामने रखी हैं.. और अब समय आ गया है कि इन सवालों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाए.. उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर किसानों के मुद्दों को लेकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की नीतियों.. और फैसलों से प्रभावित किसानों को अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए..
गढ़वी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि जहां-जहां उनके साथ अन्याय हुआ है.. वहां वे अपने मुद्दों को मजबूती से उठाएं.. और उन्होंने सूखा घोषित नहीं किए जाने, आर्थिक सहायता नहीं मिलने, फसल बीमा का लाभ नहीं मिलने.. और बीज के पैसे नहीं मिलने जैसे मुद्दों का उल्लेख किया.. उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ किसानों के खेतों में पुलिस की मौजूदगी में खंभे लगाए गए.. और किसानों को परेशान किया गया.. गढ़वी ने कहा कि यदि किसान इन समस्याओं से परेशान हैं.. तो अब सरकार को जवाब देने का समय आ गया है.. उन्होंने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों.. और समस्याओं के मुद्दे पर मतदान करने की अपील की.. उनके मुताबिक यह चुनाव किसानों से जुड़े कई अहम सवालों को सामने रखने का अवसर है..
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में खंभों के मुद्दे के साथ-साथ पानी, सिंचाई.. और सूखे जैसे विषयों को भी प्रमुखता से उठाया.. और उन्होंने कहा कि किसानों के सामने केवल एक समस्या नहीं है.. बल्कि कई ऐसे मुद्दे हैं.. जिनका सीधा असर उनकी खेती और आजीविका पर पड़ता है.. गढ़वी ने वीरुभाई कंडोरिया को किसानों के लिए लंबे समय से संघर्ष करने वाला नेता बताते हुए कहा कि.. वे किसानों की समस्याओं के समय उनके साथ खड़े रहे हैं.. उन्होंने दावा किया कि वीरुभाई किसानों की मदद के लिए दिन-रात उपलब्ध रहते हैं.. और लंबे समय से उनके मुद्दों को उठाते रहे हैं.. इसी आधार पर उन्होंने भाडथर जिला पंचायत उपचुनाव में वीरुभाई कंडोरिया के पक्ष में समर्थन जुटाने की अपील की..



