गुजरात में AAP को मिला नया साथ | Arvind Kejriwal की मौजूदगी में कई नेता पार्टी में शामिल

गुजरात की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। Arvind Kejriwal की मौजूदगी में कई प्रमुख नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता.. और संगठनात्मक विस्तार का एक नया अध्याय लिखा गया है.. AAP के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उपस्थिति में ठाकोर समाज के प्रमुख नेता.. और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता पार्टी में शामिल हो गए.. इनमें मानसा के युवा नेता दयाल ठाकोर, दूधसागर डेयरी की पूर्व चेयरपर्सन.. और ठाकोर समाज की प्रमुख महिला नेता आशाबेन ठाकोर.. भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजूभाई वलवाई.. और मेहुलभाई तवियाड शामिल हैं.. यह जॉइनिंग कार्यक्रम केजरीवाल के दो दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान हुआ.. वहीं कार्यक्रम में गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक गोपाल इटालिया और प्रवीण राम भी मौजूद रहे.. यह कदम AAP की गुजरात में ग्रामीण.. और जातीय समुदायों में पैठ बनाने की रणनीति का हिस्सा है.. जहां पार्टी भाजपा के लंबे शासन से असंतुष्ट वर्गों को जोड़ रही है.. ठाकोर समाज, जो उत्तर और मध्य गुजरात में प्रभावशाली है.. और आदिवासी समुदायों का समर्थन AAP के लिए चुनावी गेम-चेंजर साबित हो सकता है..

आपको बता दें कि यह जॉइनिंग 9 मार्च को AAP के क्षेत्रीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान हुई.. जहां केजरीवाल हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे.. कार्यक्रम की शुरुआत में केजरीवाल ने सभी नए सदस्यों का स्वागत किया.. और कहा कि AAP काम की राजनीति करती है.. जो समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलती है.. दयाल ठाकोर युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं.. उन्होंने कहा कि वे AAP में इसलिए शामिल हुए.. क्योंकि पार्टी किसानों, युवाओं और आम लोगों के मुद्दों पर ईमानदारी से काम करती है.. दयाल ठाकोर ने ठाकोर समाज के युवाओं को पार्टी से जोड़ने का वादा किया.. और कहा कि गुजरात में बदलाव की जरूरत है.. ठाकोर समाज उत्तर गुजरात में करीब 15–20 प्रतिशत वोट बैंक रखता है.. और दयाल जैसे युवा नेता इसे प्रभावित कर सकते हैं..

आशाबेन ठाकोर का शामिल होना AAP के लिए विशेष महत्व रखता है.. वे ठाकोर समाज की प्रमुख महिला नेता हैं.. और 2015 से 2020 तक दूधसागर डेयरी की चेयरपर्सन रहीं.. दूधसागर डेयरी गुजरात की प्रमुख डेयरी संस्थाओं में से एक है.. जो दूध उत्पादकों और किसानों से जुड़ी है.. आशाबेन ने अपने कार्यकाल में डेयरी को मजबूत बनाने.. और किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने के प्रयास किए.. AAP में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियां.. जैसे मुफ्त बिजली और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, ग्रामीण महिलाओं और किसानों के लिए फायदेमंद हैं.. उनका अनुभव डेयरी और सहकारी क्षेत्र में AAP की किसान नीतियों को मजबूती देगा.. AAP ने पहले से ही परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा चलाकर डेयरी.. और खेती के मुद्दों पर फोकस किया है.. और आशाबेन जैसे नेता इससे जुड़ाव बढ़ाएंगे..

भारत आदिवासी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजूभाई वलवाई का AAP में शामिल होना आदिवासी वोट बैंक पर असर डाल सकता है.. BAAP गुजरात में आदिवासी समुदायों की राजनीतिक आवाज रही है.. राजूभाई ने कहा कि BAP के मुद्दे AAP की विचारधारा से मेल खाते हैं.. वे AAP के साथ मिलकर आदिवासी क्षेत्रों में काम करेंगे.. मेहुलभाई तवियाड भी इसी पृष्ठभूमि से हैं.. और आदिवासी समाज में सक्रिय हैं.. उनका शामिल होना AAP को आदिवासी बहुल जिलों जैसे डांग, नर्मदा.. और छोटा उदयपुर में मजबूती देगा.. AAP पहले से ही इन क्षेत्रों में संगठन खड़ा कर रही है.. और ये नेता स्थानीय स्तर पर पार्टी को फायदा पहुंचाएंगे..

 

Related Articles

Back to top button