फर्जी ऑडियो पर AAP का 24 घंटे का अल्टीमेटम, कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश रचने का आरोप

फर्जी ऑडियो विवाद को लेकर आम आदमी पार्टी ने मीडिया संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है... पार्टी ने चेतावनी दी है कि... 

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात की राजनीति में एक बार फिर नया विवाद सामने आया है.. आम आदमी पार्टी के नेता बृजराज सोलंकी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कुछ मीडिया संस्थानों पर गंभीर आरोप लगाए.. उनका कहना है कि हाल ही में सोशल मीडिया.. और कुछ समाचार प्लेटफॉर्म पर चलाया गया एक ऑडियो पूरी तरह फर्जी है.. उन्होंने दावा किया कि यह ऑडियो उनकी छवि खराब करने और जनता को गुमराह करने के इरादे से फैलाया गया है..

आपको बता दें कि सोलंकी ने मीडिया संस्थानों को 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि.. यदि इस कथित फर्जी ऑडियो को उनके प्लेटफॉर्म से नहीं हटाया गया.. तो वे कानूनी कार्रवाई करेंगे.. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ी तो हाई कोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक इस मामले को ले जाएंगे.. उनका कहना है कि यह सिर्फ उनकी प्रतिष्ठा का सवाल नहीं है.. बल्कि सच और झूठ के बीच की लड़ाई है.. प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में सोलंकी ने कहा कि आज के समय में कुछ मीडिया संस्थान बिना किसी जांच-पड़ताल के खबरें चला देते हैं.. उनके अनुसार जब यह ऑडियो सामने आया तो कई चैनलों.. और डिजिटल प्लेटफॉर्म ने उसे तुरंत प्रसारित कर दिया.. किसी ने यह जानने की कोशिश नहीं की कि ऑडियो असली है या नकली.. उन्होंने कहा कि पत्रकारिता का पहला नियम है कि किसी भी जानकारी की पुष्टि की जाए.. लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ..

सोलंकी ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने जानबूझकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की है.. उन्होंने कहा कि किसी भी नेता या व्यक्ति के बारे में बिना जांच के ऐसी सामग्री चलाना गलत है.. उनका कहना है कि इससे न केवल किसी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचता है.. बल्कि जनता के बीच भी गलत संदेश जाता है.. उन्होंने दावा किया कि इस ऑडियो में उनकी आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है.. उनके अनुसार आधुनिक तकनीक की मदद से किसी की भी आवाज की नकल की जा सकती है.. या उसे बदलकर पेश किया जा सकता है.. इसलिए केवल ऑडियो सुनकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना सही नहीं है.. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि सच्चाई सामने आ सके..

सोलंकी ने कहा कि उन्होंने अपने कानूनी सलाहकारों से इस मामले पर चर्चा कर ली है.. अगर 24 घंटे के भीतर संबंधित मीडिया संस्थान ऑडियो नहीं हटाते.. तो अदालत में याचिका दायर की जाएगी.. उन्होंने बताया कि कानूनी कार्रवाई के तहत ऑडियो हटाने के साथ-साथ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई.. और नुकसान की भरपाई की भी मांग की जाएगी.. बता दें कि अपने संबोधन में सोलंकी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब आम आदमी पार्टी के नेताओं को विवादों में घेरने की कोशिश की गई हो.. उनका दावा है कि पहले भी कई बार फर्जी खबरें, वीडियो.. और ऑडियो के जरिए पार्टी की छवि खराब करने का प्रयास किया गया है.. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी इन सभी मामलों का लोकतांत्रिक और कानूनी तरीके से जवाब देती रही है..

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सोलंकी ने भारतीय जनता पार्टी पर भी आरोप लगाए.. उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी का मानना है कि यह सब राजनीतिक साजिश का हिस्सा है.. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी को डर है कि गुजरात में आम आदमी पार्टी लगातार अपनी पकड़ मजबूत कर रही है.. इसलिए पार्टी के नेताओं को विवादों में फंसाने की कोशिश की जा रही है.. हालांकि इस आरोप पर बीजेपी की ओर से उस समय तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई थी..

सोलंकी ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में आम आदमी पार्टी ने गुजरात में अपनी मौजूदगी बढ़ाई है.. उनके अनुसार, पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव और शहर-शहर जाकर लोगों से जुड़ रहे हैं.. वे शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी, रोजगार और महंगाई जैसे मुद्दों पर लगातार काम कर रहे हैं.. उनका कहना है कि लोग अब पुराने राजनीतिक तरीकों से बदलाव चाहते हैं.. और इसी वजह से आम आदमी पार्टी को समर्थन मिल रहा है.. उन्होंने कहा कि जनता अब पहले से ज्यादा जागरूक हो चुकी है.. लोग किसी भी खबर पर तुरंत विश्वास नहीं करते.. बल्कि उसके पीछे की सच्चाई जानना चाहते हैं.. सोलंकी ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी वायरल ऑडियो या वीडियो पर भरोसा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांचें..

 

Related Articles

Back to top button