छोटा उदयपुर में AAP का शक्ति प्रदर्शन, चैतर वसावा के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब

छोटा उदयपुर में आम आदमी पार्टी ने विधायक चैतर वसावा के समर्थन में बड़ी जनसभा आयोजित की... सभा में बड़ी संख्या में...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात के छोटा उदयपुर जिले में आम आदमी पार्टी के विधायक चैतर वसावा के समर्थन में एक बड़ी जनसभा आयोजित की गई.. वहीं इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग पहुंचे.. और चैतरभाई के लिए न्याय की मांग करते हुए अपनी आवाज बुलंद की.. सभा में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.. उन्होंने चैतर वसावा के साथ हुए कथित अन्याय के खिलाफ लोगों से एकजुट होने की अपील की..

छोटा उदयपुर एक आदिवासी बहुल जिला है। यहां के लोग लंबे समय से अपने अधिकारों.. और न्याय के लिए संघर्ष करते आए हैं.. इसी क्षेत्र में हुई इस जनसभा ने एक बार फिर दिखाया कि आदिवासी समाज अपने नेताओं के साथ मजबूती से खड़ा है.. चैतर वसावा नर्मदा जिले की डेडियापाड़ा विधानसभा सीट से विधायक हैं.. उन्हें आदिवासी समाज का एक प्रभावशाली और लोकप्रिय नेता माना जाता है.. हाल ही में एक पुराने मामले में अदालत ने उन्हें सजा सुनाई है.. इस फैसले के बाद आम आदमी पार्टी ने पूरे गुजरात में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिए हैं.. छोटा उदयपुर की यह जनसभा उसी अभियान का एक हिस्सा थी..

आपको बता दें कि इस कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए.. विधायक गोपाल इटालिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि.. चैतर वसावा जैसे नेताओं पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है.. उन्होंने आरोप लगाया कि आदिवासी नेतृत्व को कमजोर करने की कोशिश हो रही है.. गोपाल इटालिया ने कहा कि न्याय व्यवस्था का सम्मान करना सभी की जिम्मेदारी है.. लेकिन कई मामलों में राजनीतिक बदले की भावना भी दिखाई देती है.. और उन्होंने लोगों से अपील की कि वे शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखें.. और लोकतंत्र की ताकत का इस्तेमाल करें..

राज्य संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने भी सभा को संबोधित किया.. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में आम लोगों की आवाज बनकर उभरी है.. और चैतर वसावा उसी आवाज का एक मजबूत चेहरा हैं.. उन्होंने कहा कि पार्टी इस मुद्दे पर पूरे राज्य में संघर्ष जारी रखेगी.. साथ ही उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं की सराहना की.. जिन्होंने इतनी बड़ी संख्या में लोगों को इस जनसभा में पहुंचाया..

राज्य संगठन सचिव निरंजन वसावा ने आदिवासी समाज की एकता पर जोर दिया.. और उन्होंने कहा कि चाहे सत्ता में कोई भी सरकार हो.. आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा हर हाल में होनी चाहिए.. उनके अनुसार चैतर वसावा ने हमेशा क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं को उठाया है.. इसलिए आज जब वे मुश्किल में हैं.. तो पूरे समाज का उनके साथ खड़ा होना जरूरी है.. उन्होंने लोगों से कहा कि लोकतंत्र में अपनी आवाज उठाना हर नागरिक का अधिकार है.. और किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है..

 

Related Articles

Back to top button