स्थानीय चुनाव को लेकर AAP तैयार | 20 मार्च के बाद उम्मीदवारों का ऐलान

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है... पार्टी ने संकेत दिए हैं कि 20 मार्च...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय स्वराज चुनावों की तैयारियां जोरों पर हैं.. राज्य चुनाव आयोग की ओर से जल्द ही चुनाव कार्यक्रम घोषित होने की उम्मीद है.. ऐसे में आम आदमी पार्टी ने बड़ा दांव खेला है.. पार्टी ने ऐलान किया है कि वह गुजरात के सभी लगभग 12 हजार सीटों पर चुनाव लड़ेगी.. यह फैसला AAP के लिए ऐतिहासिक है.. क्योंकि पहली बार पार्टी राज्य के हर नगर निगम, नगर पालिका, तालुका पंचायत.. और जिला पंचायत की हर सीट पर उम्मीदवार उतारेगी..

बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की.. और उन्होंने कहा कि पार्टी ने सभी के लिए खुला फॉर्मूला अपनाया है.. कोई भी योग्य व्यक्ति जो पार्टी की सेवा की राजनीति में विश्वास रखता है.. वह उम्मीदवार बन सकता है.. 16 से 18 मार्च तक प्रदेश चुनाव समिति ने उम्मीदवारों की शॉर्टलिस्टिंग पूरी कर ली है.. वहीं अब 20 मार्च के बाद पहली सूची जारी होगी..

आपको बता दें कि आप की यह घोषणा गुजरात की राजनीति में हलचल मचा रही है.. स्थानीय निकाय चुनावों में कुल 394 निकायों के चुनाव होने हैं.. इनमें 15 महानगर निगम, 83 नगर पालिकाएं, 262 तालुका पंचायतें.. और 34 जिला पंचायतें शामिल हैं.. जिसकी कुल सीटें करीब 12 हजार हैं.. इसमें SC/ST/OBC और महिलाओं के लिए आरक्षण लागू है.. OBC को 27 प्रतिशत आरक्षण मिलने के बाद यह पहले बड़े निकाय चुनाव हैं.. AAP का सभी सीटों पर लड़ना BJP और कांग्रेस के लिए बड़ी चुनौती है.. पार्टी का दावा है कि गुजरात के लोग BJP के शासन से थक चुके हैं.. और AAP एक सकारात्मक विकल्प के रूप में उभरी है..

प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी की अध्यक्षता में प्रदेश चुनाव समिति ने तीन दिनों तक उम्मीदवार चयन प्रक्रिया चलाई.. इस समिति में प्रदेश प्रभारी गोपाल राय, सह प्रभारी गुलाबसिंह यादव, सह प्रभारी दुर्गेश पाठक समेत फ्रंटल संगठन प्रदेश महामंत्री सामत गढ़वी जैसे प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे.. पूरे गुजरात से हजारों लोगों ने अपनी दावेदारी दर्ज कराई.. विस्तृत स्क्रीनिंग, इंटरव्यू और ग्रेडिंग के बाद नाम शॉर्टलिस्ट किए गए..

जानकारी के मुताबिक उम्मीदवार प्रक्रिया बहुत पारदर्शी और लोकतांत्रिक थी.. राज्य को सात जोनों में बांटा गया था.. हर जोन में स्क्रीनिंग कमेटी बनी.. वहीं योग्यता, ईमानदारी, सामाजिक कार्य और पार्टी की विचारधारा को प्राथमिकता दी गई.. परिवारवाद या पुरानी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले लोगों को कम महत्व दिया गया.. आम नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और युवाओं को मौका मिला.. पार्टी ने पहले से फॉर्म जारी किए थे.. लोग व्हाट्सएप या पोस्ट से नाम भेज सकते थे.. जिसके चलते हजारों फॉर्म आए.. अब शॉर्टलिस्टेड नामों पर तीन दिनों की चर्चा के बाद.. पहली लिस्ट 20 मार्च के बाद जारी होगी..

 

Related Articles

Back to top button