गुजरात में AAP का बड़ा दांव! 24 मार्च को केजरीवाल का दौरा, 12000 सीटों पर चुनाव की तैयारी
AAP स्थानीय चुनावों को लेकर गुजरात में पूरी तरह एक्टिव हो गई है... पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल 24 मार्च को गुजरात पहुंचने वाले हैं...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में स्थानीय स्वशासन चुनाव की तैयारी जोरों पर है.. आम आदमी पार्टी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरने के लिए सक्रिय हो गई है.. पार्टी का साफ ऐलान है कि पूरे गुजरात की लगभग 12,000 सीटों पर उम्मीदवार उतारेंगे.. वहीं यह पहला मौका है जब AAP राज्य की हर नगरपालिका, नगर निगम, जिला पंचायत.. और तालुका पंचायत की सीट पर लड़ने जा रही है..
इसी कड़ी में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल.. और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान 24 मार्च को चार दिवसीय गुजरात दौरे पर पहुंच रहे हैं.. इस दौरान वे राजकोट में उतरेंगे और पूरे प्रदेश के नेतृत्व के साथ मिलकर एक बड़ी खेडुत रैली का आयोजन करेंगे.. इसके बाद अमरेली, लालपुर-जामनगर और दाहोद में विजय विश्वास सभाएं होंगी.. इन सभाओं में 50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.. दोनों नेता किसानों की समस्याएं सुनेंगे, उनकी बातें समझेंगे.. और गुजरात की जनता को AAP की सरकार बनाने का संदेश देंगे..
जिसको लेकर गुजरात AAP के प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी ने कुछ दिन पहले ही साफ कहा था कि आगामी स्थानीय स्वशासन चुनावों में AAP हर 12 हजार सीट पर लड़ेगी.. पार्टी ने राज्य को सात जोनों में बांटा है.. हर जोन से सामान्य लोगों के नाम आए हैं.. चुनाव स्क्रीनिंग कमेटी पहले ही ज्यादातर उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर चुकी है.. वहीं अब केजरीवाल और मान की मौजूदगी में पहली लिस्ट का ऐलान हो सकता है.. पार्टी का फॉर्मूला ओपन टू ऑल है.. यानी कोई भी साधारण व्यक्ति, किसान, मजदूर, शिक्षक या महिला उम्मीदवार बन सकती है.. और भ्रष्टाचार मुक्त और सेवा भावना वाले लोगों को टिकट मिलेगा..
आपको बता दें कि स्थानीय चुनाव गुजरात की जड़ों तक पहुंचने वाले हैं.. नगरपालिकाएं, तालुका पंचायतें और जिला पंचायतें रोजमर्रा की समस्याएं सुलझाती हैं.. जिसमें सड़क, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल और सफाई सहित तमाम मुद्दे शामिल हैं.. AAP का मानना है कि ये चुनाव दिल्ली और पंजाब मॉडल को गुजरात के गांव-शहर तक ले जाएंगे.. केजरीवाल कहते हैं कि गुजरात की जनता 30 साल से भाजपा-कांग्रेस के गठजोड़ से परेशान है.. अब बदलाव का समय आ गया है..
24 मार्च को राजकोट एयरपोर्ट पर केजरीवाल और भगवंत मान का भव्य स्वागत होगा.. पूरे प्रदेश के AAP नेता, कार्यकर्ता और समर्थक वहां इकट्ठा होंगे.. उसके बाद सीधे खेडुत रैली का कार्यक्रम है.. इस रैली में हजारों किसान शामिल होंगे.. गुजरात के किसान पिछले कई सालों से पानी की कमी, बिजली महंगी, फसल बीमा.. और न्यूनतम समर्थन मूल्य जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं.. केजरीवाल और मान इन समस्याओं को सुनेंगे और समाधान बताएंगे..
जानकारी के मुताबिक रैली के बाद विजय विश्वास सम्मेलन होगा.. इसमें दोनों नेता मंच पर बैठकर लोगों की बातें सुनेंगे.. अमरेली में किसान भाई अपनी मिट्टी की कहानी सुनाएंगे.. लालपुर-जामनगर में औद्योगिक क्षेत्र के मजदूर और किसान जुड़ेंगे.. दाहोद में आदिवासी इलाके के लोग अपनी समस्याएं रखेंगे.. हर सभा में 50 हजार से ज्यादा भीड़ जुटने की तैयारी है.. पार्टी ने बसें, वाहन और वॉलंटियर की पूरी व्यवस्था कर ली है..
आपको बता दें कि यह दौरा सिर्फ रैलियां नहीं, बल्कि संगठन मजबूत करने का भी है.. केजरीवाल पूरे प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे.. उम्मीदवारों की अंतिम लिस्ट पर मुहर लगेगी.. स्क्रीनिंग कमेटी ने पहले ही सैकड़ों नामों पर चर्चा की है.. वहीं अब अंतिम फैसला केजरीवाल के हाथ में है.. जिसको लेकर पार्टी का कहना है कि उम्मीदवार आम आदमी होंगे.. इसमे न कोई बड़ा नेता, न कोई ठेकेदार होगा.. सब आम जनता होगी..
गुजरात में स्थानीय चुनाव की घोषणा जल्द होने वाली है.. मार्च-अप्रैल में अधिसूचना आ सकती है.. AAP ने पहले ही तैयारी शुरू कर दी है.. फरवरी में ही 10 सदस्यीय राज्य चुनाव समिति बना दी गई थी.. इसमें गुजरात प्रभारी गोपाल राय, सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक.. और गुलाब सिंह यादव शामिल हैं.. सात जोनों में से हर जोन से नाम भेजे जा रहे हैं.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि हम 12 हजार सामान्य लोगों को चुनाव लड़ाएंगे.. हर सीट पर AAP का उम्मीदवार होगा.. यह फैसला गुजरात में AAP की नई रणनीति है.. पहले 2022 विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 5 सीटें जीती थीं.. और 12.92 प्रतिशत वोट मिले थे.. वहीं अब स्थानीय चुनाव को 2027 विधानसभा चुनाव की भूमिका मानकर चल रही है..
केजरीवाल की गुजरात में लोकप्रियता बढ़ रही है.. 8 मार्च 2026 को गांधीनगर में ‘परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा’ रैली में उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला था.. और कहा था कि गुजरात में इस बार जनता की सरकार बनेगी.. भगवंत मान भी किसान परिवार से हैं.. वे पंजाब में किसानों के लिए कई योजनाएं चला चुके हैं.. दोनों नेता गुजरात के किसानों को आश्वासन देंगे कि पानी, बिजली और फसल की सही कीमत दिलाएंगे..
दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने बिजली सस्ती की, पानी मुफ्त दिया, स्कूलों को बेहतर बनाया.. पंजाब में मान सरकार ने किसानों को फसल बीमा और सरकारी नौकरियां दीं.. गुजरात में भी यही मॉडल लागू होगा.. तालुका पंचायत में AAP उम्मीदवार अगर जीते तो गांव में साफ-सफाई, स्कूल और अस्पताल पहले नंबर पर होंगे.. नगरपालिका में सड़क और पानी की समस्या खत्म होगी.. कार्यकर्ताओं में उत्साह है.. गुजरात AAP के वॉलंटियर 20 हजार से ज्यादा हैं.. हर बूथ पर टीम तैयार है.. 24 मार्च के दौरे के बाद हर जिले में उम्मीदवारों की बैठकें होंगी.. नामांकन की तैयारी शुरू हो जाएगी.. पार्टी ने कहा है कि कोई भी उम्मीदवार पैसे या रिश्वत नहीं देगा.. टिकट सिर्फ सेवा और ईमानदारी के आधार पर मिलेगा..
वहीं भाजपा अभी चुप है.. लेकिन अंदरखाने चिंता जरूर है.. कांग्रेस भी स्थानीय चुनाव की तैयारी कर रही है.. लेकिन AAP का हर सीट पर लड़ने वाला फैसला दोनों पार्टियों को चौंका रहा है.. गुजरात में भाजपा की 30 साल की सत्ता को चुनौती देने के लिए AAP सही समय चुन रही है.. आपको बता दें कि केजरीवाल अपने दौरे के दौरान 24 मार्च को राजकोट पहुंचेंगे.. खेडुत रैली और विजय विश्वास सम्मेलन करेंगे.. 25 मार्च को अमरेली में सभा को संबोधित करेंगे.. 26 मार्च को लालपुर-जामनगर क्षेत्र में कार्यक्रम होगा.. वहीं 27 मार्च को दाहोद में केजरीवाल के चार दिवसीय दौरे की अंतिम सभा होगी..



