गुजरात में AAP का मिशन 2027 शुरू, अहमदाबाद में चुनावी रणनीति पर बड़ा मंथन, बीजेपी को चुनौती

आम आदमी पार्टी ने गुजरात विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी तेज कर दी है... अहमदाबाद में राज्य नेतृत्व की मौजूदगी में हुई...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी ने गुजरात में 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारी तेज कर दी है.. मिशन 2027 के तहत अहमदाबाद में पार्टी की एक बड़ी तैयारी बैठक आयोजित की गई.. इस बैठक में राज्य स्तर के सभी प्रमुख नेता शामिल हुए और आने वाले चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई.. AAP गुजरात के प्रभारी गोपाल राय, राज्य सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक और गुलाब मटियाला, प्रदेश अध्यक्ष इसुदान गढ़वी, विधायक चैतर वसावा.. और राज्य संगठन महासचिव मनोज सोरठिया समेत कई पदाधिकारी इस बैठक में मौजूद रहे.. बैठक में 2027 के चुनावों को लेकर पार्टी की रणनीति, संगठन मजबूत करने, जन मुद्दों.. और बीजेपी को हराने के प्लान पर गहन मंथन हुआ.. पार्टी नेताओं ने साफ कहा कि अब गुजरात में बदलाव का समय आ गया है.. और AAP पूरे जोर-शोर से तैयारी कर रही है..

आपको बता दें कि यह बैठक अहमदाबाद के एक होटल में हुई.. सुबह से शाम तक चली इस बैठक में पार्टी के जिला स्तर के पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया था.. गोपाल राय ने बैठक की अध्यक्षता की और कहा कि 2027 गुजरात के लिए AAP का सबसे बड़ा मिशन है.. उन्होंने जोर देकर कहा कि पार्टी अब सिर्फ चुनाव नहीं लड़ रही.. बल्कि गुजरात में सच्चा बदलाव लाने के लिए काम कर रही है.. इसुदान गढ़वी ने कहा कि बीजेपी के 30 साल के शासन में गुजरात के किसान, युवा, महिलाएं.. और गरीब परेशान हैं। अब AAP इनकी आवाज बनेगी..

बैठक में सबसे पहले संगठनात्मक स्थिति की समीक्षा की गई.. राज्य सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक ने बताया कि पार्टी अब हर जिले में बूथ स्तर पर संगठन बना रही है.. हर बूथ पर सक्रिय कार्यकर्ता तैयार किए जा रहे हैं.. गुलाब मटियाला ने महिला और युवा विंग को मजबूत करने पर जोर दिया.. उन्होंने कहा कि महिलाएं और युवा AAP की सबसे बड़ी ताकत होंगे.. विधायक चैतर वसावा ने कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बात की.. उन्होंने हाल ही में उठाए गए पुलिस को अडानी कंपनियों में भेजने के मामले का जिक्र करते हुए कहा कि.. BJP सरकार जनता की सुरक्षा के बजाय उद्योगपतियों की सेवा कर रही है.. राज्य संगठन महासचिव मनोज सोरठिया ने बताया कि पार्टी अब गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले में जनसंपर्क अभियान चला रही है..

 

Related Articles

Back to top button