3 भारतीय नाविकों की मौत पर बवाल, राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर उठाए सवाल
नौसैनिक हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है... अमेरिका की सख्त नीति और ईरानी तेल को लेकर...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः खाड़ी क्षेत्र में ओमान तट के पास अमेरिकी नौसेना द्वारा किए गए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई.. इस दुखद घटना ने पूरे देश में गुस्से और दुख की लहर पैदा कर दी है.. लेकिन अमेरिका इस हमले के लिए माफी मांगने के मूड में नहीं दिख रहा है.. इसके बजाय वॉशिंगटन ने और सख्त रुख अपनाते हुए सभी कमर्शियल जहाजों को चेतावनी दी है कि.. अमेरिकी सेना के आदेशों का तुरंत पालन करना होगा.. ईरानी तेल की ढुलाई को गैर-कानूनी बताते हुए अमेरिका ने साफ कहा है कि.. ऐसी कोई भी गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी..
वहीं इस पूरे मामले पर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है.. और उन्होंने प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम कहकर आलोचना की.. और पूछा कि भारतीय नाविकों की मौत पर सरकार क्यों चुप है.. कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार से जवाबदेही तय करने की मांग की है.. यह घटना अंतरराष्ट्रीय कूटनीति, भारतीय नाविकों की सुरक्षा.. और भारत-अमेरिका संबंधों पर बड़े सवाल खड़े कर रही है..
अमेरिकी नौसेना द्वारा ओमान तट के पास तीन कमर्शियल जहाजों पर हमले किए गए.. इन जहाजों पर भारतीय क्रू मेंबर्स काम कर रहे थे.. हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो गई.. जबकि कई अन्य घायल या लापता बताए जा रहे हैं.. यह घटना अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में हुई.. भारतीय नाविक दुनिया भर में मर्चेंट नेवी में बड़ी संख्या में काम करते हैं.. वे परिवार की आर्थिक मदद के लिए समुद्र पर जाते हैं.. लेकिन इस घटना ने उनके परिवारों को सदमा पहुंचाया है.. मारे गए नाविकों के परिवार रो-रोकर बेहाल हैं.. एक परिवार के सदस्य ने बताया कि उनका बेटा परिवार चलाने के लिए समुद्र पर गया था.. लेकिन अब वह कभी वापस नहीं आएगा..
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इस घटना पर मोदी सरकार को घेरा.. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जल क्षेत्र में तीन दिन में तीन जहाजों पर अमेरिकी हमलों में तीन भारतीयों की मौत हो गई.. लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पर एक शब्द भी नहीं बोला.. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री को कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम कहा और आरोप लगाया कि मोदी जी उन ताकतों को नाराज नहीं करना चाहते.. जिनके साथ उनके अच्छे संबंध हैं..
राहुल गांधी ने आगे कहा कि जब कोई विदेशी ताकत किसी भारतीय की हत्या करती है.. तो प्रधानमंत्री को बोलना चाहिए.. लेकिन मोदी जी में हिम्मत नहीं है.. उन्होंने G7 समिट का जिक्र करते हुए कहा कि वहां मोदी जी मुस्कुराएंगे.. गले मिलेंगे और समझौते करेंगे.. लेकिन मारे गए तीन भारतीय नाविकों के लिए उनके पास एक शब्द भी नहीं होगा.. राहुल गांधी ने मांग की कि सरकार तुरंत जवाबदेही तय करे.. और परिवारों को मुआवजा दे.. कांग्रेस पार्टी ने इस घटना पर गहरा दुख जताया.. पार्टी के मीडिया विभाग प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि तीन भारतीय नाविकों की मौत बहुत दुखद है.. हम उनके परिवारों के साथ हैं.. कांग्रेस ने अमेरिका की सैन्य कार्रवाइयों की कड़ी निंदा की..
खेड़ा ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप के साथ दोस्ती दिखाने वाले मोदी अब जिम्मेदारी से नहीं बच सकते.. सरकार को राजनयिक स्तर पर सख्त कदम उठाने चाहिए.. प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा और मदद दी जाए.. खाड़ी क्षेत्र में फंसे अन्य भारतीय नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए.. अमेरिका ने इस हमले के लिए माफी मांगने से इनकार कर दिया है.. इसके बजाय अमेरिकी सेक्रेटरी ने सभी कमर्शियल जहाजों को चेतावनी दी है कि.. अमेरिकी सेना के आदेशों का पालन करना होगा.. ईरानी तेल की गैर-कानूनी ढुलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी..
अमेरिका ने ईरान पर नाकेबंदी लगा रखी है.. वह नहीं चाहता कि कोई भी देश या जहाज ईरानी तेल का परिवहन करे.. इस सख्त फरमान से खाड़ी क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है.. भारतीय जहाज भी इस क्षेत्र से गुजरते हैं.. इसलिए भारतीय नाविकों पर खतरा बढ़ गया है.. भारत सरकार ने इस घटना की कड़ी निंदा की है.. विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारी को तलब किया और विरोध दर्ज कराया.. संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि ने क्षेत्र में जारी संघर्ष पर चिंता जताई..



