लाठीचार्ज के शिकार छात्रों को आप का समर्थन: केजरीवाल

  • मोदी सरकार पर पूर्व सीएम ने छात्रों के साथ बर्बरता करने का लगाया आरोप

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर हुए शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज और उसके बाद दर्ज की गईं एफआईआर पर आम आदमी पार्टी ने छात्रों को समर्थन दिया है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मोदी सरकार पर छात्रों के साथ बर्बरता का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लाठीचार्ज के शिकार छात्रों के साथ आप पूरी मजबूती से खड़ी है। केजरीवाल ने आंदोलनकारियों को अपना समर्थन दिया।
उन्होंने छात्रों को आह्वान करते हुए कहा कि इस लड़ाई में वह पूरी तरह उनके साथ है। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ मामले दर्ज किए हैं। बहुत से युवाओं को पुलिस ने बिना एफआईआर के हिरासत में ले रखा है। उन्होंने कहा कि आप इन युवाओं को लीगल और मेडिकल सहायता उपलब्ध कराएगा। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 8588833548 जारी किया गया है। केजरीवाल ने कहा कि इस नंबर पर कॉल या मैसेज करते ही ‘आप’ की टीम तुरंत मदद करेगी। जरूरत पडऩे पर देश के बड़े अधिवक्ता भी उपलब्ध कराए जाएंगे। प्रेस वार्ता में उन्होंने जंतर-मंतर पर छात्रों पर बर्बरता का आरोप केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर लगाया। उन्होंने पीएम की तुलना जलियांवाला बाग के जनरल डायर से की।

Related Articles

Back to top button