पीड़ित परिवारों को न्याय के लिए भीख मांगने को छोड़ा : अभिजीत दिपके

  • कॉकरोच जनता पार्टी के अध्यक्ष बोले- मैं मुसलमान होता तो अबतक जेल में होता

4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। सीजेपी फाउंडर अभिजीत दिपके को सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक का समर्थन मिला है। युवाओं और छात्रों की समस्याओं को लेकर वांगचु जंतर-मंतर पर ही भूख हड़ताल पर चले गए हैं। दिपके ने जंतर-मंतर पर कहा, अगर मैं खालिद होता या मुसलमान होता तो अब तक मैं जेल में होता,इसकी मुझे अवेयरनेस है।
उनके इस बयान के बाद लोग उमर खालिद को लेकर चर्चा करने लगे हैं, जोकि दिल्ली दंगों के आरोप में करीब पांच साल से जेल में बंद हैं। उन्हें सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है। अभिजीत दिपके नीट पेपर लीक, एनटीए में धांधली, एसएससी पेपर लीक समेत कई मुद्दों को लेकर अमेरिका से वापस लौटे हैं और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button