AC चलाकर कार में सोना पड़ा भारी, रेस्तरां मैनेजर की दर्दनाक मौत

तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक रेस्तरां मैनेजर की कार में एसी चलाकर सोने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई. मृतक मुरली अपने पिता से मिलने वल्लाजापेट आए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: तमिलनाडु के रानीपेट जिले में एक रेस्तरां मैनेजर की कार में एसी चलाकर सोने के दौरान दम घुटने से मौत हो गई. मृतक मुरली अपने पिता से मिलने वल्लाजापेट आए थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

तमिलनाडु के रानीपेट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां के वल्लाजापेट में एक रेस्तरां के मैनेजर की मौत कार में एसी चालू करके सोने के दौरान दम घुटने से हो गई. मृतक की पहचान मुरली (42 वर्ष) के रूप की गई है. मृतक चेन्नई के एक निजी रेस्तरां में मैनेजर के रूप में कार्यरत थे. मृतक मुरली रानीपेट जिले के वल्लाजापेट के रहने वाले थे.

वो परिवार के साथ पिछले 15 सालों से चेन्नई में रह रहे थे. मुरली अपने पिता से मिलने वल्लाजापेट गए थे. वहां वो कार में एसी चालू करके सो गए. जब ​​काफी देर तक मुरली कार से बाहर नहीं निकले तो उनके पिता को शक हुआ. इसके बाद उन्होंने कार खोलकर देखी. उस समय मुरली कार के अंदर बेसुध पड़े थे, उसकी सांसें रुकी हुई थीं और वह कुछ बोल भी नहीं पा रहे थे.

पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

यह देखकर उनके पिता को धक्का लगा वो आसपास के लोगों की मदद से बेटे को उठाकर एंबुलेंस से वल्लाजापेट सरकारी अस्पताल ले गए. वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि मुरली की मौत हो चुकी है. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. घटना की जानकारी मिलने पर मुरली की पत्नी प्रिया ने वल्लाजापेट पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.

पुलिस कर रही है इस बात की जांच

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, जब कार का एसी चालू था तो उसके एग्जॉस्ट से निकलने वाली जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड कार में घुस गई. इसी कारण मुरली का दम घुट गया और उनकी मौत हो गई. हालांकि, पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या मुरली की मौत के अन्य कारण भी थे. मुरली की दुखद मौत ने उनके परिवार और इलाके में गहरा शोक पैदा कर दिया है.

Related Articles

Back to top button