पेशी के दौरान फरार अभियुक्त दो दिन में गिरफ्तार, अतर्रा पुलिस की तत्परता
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की अतर्रा पुलिस ने पेशी के दौरान फरार हुए अभियुक्त को महज दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले की अतर्रा पुलिस ने पेशी के दौरान फरार हुए अभियुक्त को महज दो दिन के भीतर गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।
पुलिस ने आरोपी को फतेहगंज थाना क्षेत्र के कड़ियानाका पुलिस अधीक्षक बांदा के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार, 16 मार्च 2026 को एक अभियुक्त को माननीय न्यायालय अतर्रा में पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान आरोपी बाथरूम जाने का बहाना बनाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। घटना के बाद थाना अतर्रा में तत्काल अभियोग दर्ज कर अभियुक्त की तलाश के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया। लगातार दबिश और सटीक सूचना के आधार पर 18 मार्च को पुलिस ने फरार अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने चुन्नु उर्फ पंकज पुत्र रामनाथ, निवासी गांधी नगर कस्बा अतर्रा को गिरफ्तार किया है।अभियुक्त के खिलाफ थाना अतर्रा में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें फरारी और अन्य आपराधिक धाराएं शामिल हैं।
अतर्रा थाना प्रभारी संजीव कुमार चौबे के नेतृत्व में गठित टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के खिलाफ सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा।
अतर्रा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से साफ है कि फरार अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और कानून से बचना अब आसान नहीं है।
रिपोर्ट -इकबाल खान, बांदा



