अडानी समूह बिहार को देगा नया आकार
राज्य के लिए निवेश और विकास का रोडमैप तैयार

- समूह की अगले तीन से चार वर्षों में बिहार में लगभग 50 से 60 हजार करोड़ करेगा निवेश
- साथ में पत्नी ने भी किया बिहार का दौरा
4पीएम न्यूज़ नेटवर्क
पटना। अडानी समूह बिहार को नये आधारभूत संरचनाओं में निवेश कर नया आकार देगा। कंपनी के अध्यक्ष गौतम अडानी ने बिहार के लिए एक बड़ी निवेश और विकास योजना साझा की है। सारण जिले के मस्ती चक के अपने दौरे के दौरान उन्होंने कहा कि अदानी समूह बिहार में रोजगार सृजित करना चाहता है ताकि राज्य के लोगों को अपने घर के पास ही काम मिल सके। अखंड ज्योति नेत्र अस्पताल के विस्तार परियोजना के शिलान्यास समारोह में बोलते हुए गौतम अडानी ने कहा कि बिहार की सबसे बड़ी ताकत यहां के लोग हैं। उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि हर बिहारी को बिहार में ही काम मिले। उन्होंने बताया कि अडानी समूह अगले तीन से चार वर्षों में बिहार में लगभग 5० हजार करोड़ रुपये से 6० हजार करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बना रहा है। समूह के अनुसार, यह निवेश बिजली, सडक़, रसद, सीमेंट और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में किया जाएगा।
अडानी समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और उनकी पत्नी डॉ. प्रीति अदाणी आज बिहार दौरे पर हैं। उन्होंने सारण में आंख के अस्पताल की सौगात की। 1500 करोड़ की लागत से बनने जा रहे इस अस्पताल को देश के सबसे बड़े ग्रामीण आई हॉस्पिटल का बनाने का दावा किया गया है। गौतम अडानी ने बिहार में अदाणी समूह पहले से ही ऊर्जा और सडक़ परियोजना पर काम कर रहा है। इधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने सारण में अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल की नई परियोजना के भूमि पूजन का हार्दिक स्वागत किया हैै। उन्होंने कहा कि बिहार के सारण जिले के मस्तीचक गांव में जिस तरह उद्योगपति गौतम अदाणी और प्रीति अदाणी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विश्वस्तरीय नेत्र चिकित्सा परियोजना का भूमि पूजन किया, वह बिहार के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। मैं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री के नाते इस पुनीत कार्य का हृदय से स्वागत करता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’’स्वस्थ भारत, सशक्त भारत’’ के संकल्प को जमीन पर उतारने की दिशा में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। केंद्र सरकार की नीतियों और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ के कारण ही आज अदाणी समूह जैसे बड़े उद्योग घराने बिहार में स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सेवा में निवेश के लिए आगे आ रहे हैं।

भागलपुर जिले में लगेगा थर्मल पावर प्लांट
सबसे बड़ी परियोजनाओं में से एक भागलपुर जिले के पीरपैंती में स्थित थर्मल पावर प्लांट है। इस परियोजना में 3० हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश होने की उम्मीद है। बिहार सरकार और अदानी पावर ने इसके लिए पहले ही एक समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए हजारों रोजगार सृजित होने की संभावना है।
सड़क निर्माण और गोदाम परियोजनाओं में निवेश
अडानी समूह बिहार में सडक़ निर्माण और गोदाम परियोजनाओं में निवेश करने की योजना बना रहा है। पटना और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर लगभग 1००० से 1,2०० करोड़ रुपये की लागत से गोदामों का निर्माण होने की उम्मीद है। कंपनी राज्य में बिजली वितरण प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए स्मार्ट मीटरिंग परियोजनाओं पर काम कर रही है। इसके अलावा, समूह नवीकरणीय ऊर्जा और गैस आधारित परियोजनाओं में निवेश के विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।
मुख्यमंत्री से मिले गौतम अडानी
अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने पटना में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी से मुलाकता की। श्री अडानी ने कहा कि लोकप्रिय और ऊर्जावान मुख्यमंत्री सम्राट चौधर से हुई सार्थक मुलाकात ने राज्य के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास को और मजबूत किया। अडानी समूह बिहार के विकास को नई दिशा देने के लिए इंफ्र ास्ट्रक्चर और ऊर्जा के क्षेत्रों में सक्रिय सहयोग के साथ रोजगार सृजन और सामाजिक सेवा के कार्यों हेतु पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।



