टर्बुलेंस के बाद एअर इंडिया अलर्ट, अब हर पायलट का होगा डोप टेस्ट

फुकेत-दिल्ली फ्लाइट 4 अगस्त को 300 फुट नीचे आ गया था. फ्लाइट्स ऑपरेशन करने वाले पायटल के टेस्ट में गांजा लेने की बाद सामने आई. एअर इंडिया ने पायलट्स का डोप टेस्ट का फैसला लिया है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: फुकेत-दिल्ली फ्लाइट 4 अगस्त को 300 फुट नीचे आ गया था. फ्लाइट्स ऑपरेशन करने वाले पायटल के टेस्ट में गांजा लेने की बाद सामने आई. एअर इंडिया ने पायलट्स का डोप टेस्ट का फैसला लिया है.

फ्लाइट्स का ऑपरेशन बहुत ही बड़ी जिम्मेदारी है. इस काम में जरा सी चूक की वजह से फिर कई जिंदगियां अपनी जान खो सकती हैं. ऐसे में पायलट्स की जिम्मेदारियों को समझते हुए एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. ये अपने सभी पायलट्स के मन और दिमाग में असर डालने वाले (साइकोएक्टिव सब्सटेंसेस) पदार्थों के सेवन से संबंधित डोप टेस्ट कराएंगी. इसकी जानकारी सूत्रों की तरफ से मिली है. सूत्रों ने बताया कि ये कदम पिछले हफ्ते फुकेत-दिल्ली विमान के प्रमुख पायलट की जांच में उसके नशीले पदार्थों के सेवन की पुष्टि होने के बाद उठाया गया. विमान उड़ाने के दौरान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था.

कितने पायलट्स का होगा टेस्ट?
एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस, टाटा ग्रुप की दोनों कंपनियों में कुल 5,000 से ज्यादा पायलट हैं. पायलटों को भेजे गए एक इंटरनल मैसेज में दोनों कंपनियों ने बताया कि मौजूदा नियमों के तहत प्रतिबंधित किसी भी पदार्थ या दवा के सेवन की पूरी जांच करने का फैसला लिया गया है.

सूत्रों के मुताबिक, ये जांच अनिवार्य है और गुरुवार से शुरू होगी. ये जांच गुरुग्राम अकादमी में प्रशिक्षण के साथ-साथ, उड़ान के बाद फ्लाइट ब्रीफिंग केंद्रों, विमानन कंपनियों के कार्यालयों या संबंधित बेस द्वारा उपलब्ध कराए गए स्थानों पर की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों, हितधारकों और आम लोगों को भरोसा दिलाने के साथ-साथ सुरक्षा के हाई स्टैंडर्ड्स को सुनिश्चित करने के लिए ये पहल एहतियाती तौर पर की जा रही है.

पायलट की जांच में गांजा
चार अगस्त को फुकेत-दिल्ली उड़ान संख्या एआई2379 वायुमंडलीय अस्थिरता (टर्बुलेंस) के कारण एअरबस ए320 विमान अचानक 300 फुट नीचे आ गया था. इस घटना में कम से कम 24 लोग घायल हो गए थे. फ्लाइट में 137 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों सहित कुल 145 लोग सवार थे. सूत्रों ने बताया कि फ्लाइट के प्रमुख पायलट की जांच में मन को प्रभावी करने वाले पदार्थों के सेवन की बात सामने आई है. हैरान करने वाली बात ये है कि पायलट की जांच में गांजा के सेवन की पुष्टि हुई है.

Related Articles

Back to top button