अक्षय कुमार का पार्टी में हुआ झगड़ा, जड़ दिया जोरदार थप्पड़
बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर वन उर्फ़ एक्टर अक्षय कुमार अपने रूटीन को लेकर मायानगरी में खूब चर्चा में बने रहते हैं।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड के खिलाड़ी नंबर वन उर्फ़ एक्टर अक्षय कुमार अपने रूटीन को लेकर मायानगरी में खूब चर्चा में बने रहते हैं।
आख़िर, रात में जल्दी सोना और सुबह टाइम से उठने की उनकी आदत से हर कोई वाक़िफ़ जो है। उनके इस डिसिप्लिन की हर कोई तारीफ़ भी करता है। इस रूटीन में रहने के लिए अक्षय अवार्ड शोज़ से लेकर बी टाउन पार्टीज और इवेंट्स तक से ख़ुद को ज्यादातर दूर ही रखते हैं।
लेकिन, अब अक्षय से जुड़ा वो किस्सा खबरों का विषय बन गया है..जहां उन्होंने एक पार्टी में शख्स संग ना सिर्फ़ झगड़ा किया बल्कि उसे सरेआम ज़ोरदार थप्पड़ भी जड़ दिया।
इस समय अपनी आगामी फिल्म्स की शूटिंग के साथ-साथ एक्टर टीवी पर ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ शो भी होस्ट कर रहे हैं। तो, हाल ही में शो में शार्क टैंक इंडिया’ के जज- अमन गुप्ता, नमिता थापर और अनुपम मित्तल पहुंचे थे। इस दौरान, उन्होंने अक्षय कुमार के साथ गेम खेला और कुछ सवाल पूछे। वहीं, जब रैपिड फायर राउंड आया, तो अमन गुप्ता ने अक्षय से पूछ लिया कि •उनकी जिंदगी में ‘गजब बेइज्जती’ वाला पल कौन सा रहा है। और तब, अक्षय ने करियर के शुरुआती दिनों का किस्सा सुनाया। जिसमें पार्टी में एक शख्स के साथ हुए उनके झगड़े का जिक्र था।
अक्षय ने बताया कि एक बार वह एक करीबी दोस्त के साथ एक पार्टी में गए थे। वहां एक अनजान आदमी ने उनके दोस्त को गालियां देनी शुरू कर दी। अक्षय ने बताया कि उन्होंने उस आदमी को कई बार चेतावनी दी और गाली देने से रोका, पर वह नहीं माना।
अक्षय ने कहा उसने एक बार गाली दी, और मैंने उसे मना किया। उसने फिर वही किया। फिर तीसरी बार। मैंने उसे चार-पांच बार वार्निंग दी, लेकिन वह रुका ही नहीं। तब, अक्षय ने गुस्से में आकर उस आदमी को जोरदार थप्पड़ मार दिया। वो थप्पड़ इतनी जोर से पड़ा कि वो आदमी बेहोश होकर गिर गया। पार्टी बहुत बड़ी थी और इससे वहां हड़कंप मच गया। दोस्त रोने लगा तो उसे शर्मिंदगी हुई। अक्षय भी डर गए और बुरी तरह घबरा गए। उन्हें लगा कि इससे उनका करियर बर्बाद हो सकता है।
फ़िर, अक्षय ने उस आदमी के मुंह पर पानी डाला और मन ही मन प्रार्थना करने लगे कि वह होश में आ जाए। और उसके होश में आने की प्रार्थना करने लगे। शो के इस एपिसोड में अक्षय ने इस किस्से के बारे में और बताते हुए कहा कि •वह उनकी गलती थी। अगर वैसी सिचुएशन आज होती, तो कभी वह उस दिन की तरह रिएक्ट नहीं करते।•
अक्षय के मुताबिक, वो दिन उनके लिए ‘गजब बेइज्जती’ वाला दिन था। अक्षय ने कहा कि मौका मिले तो वह अपनी उस गलती को आज जरूर सुधारना चाहेंगे। अब अक्षय ने इस खुलासे को कर अपने चाहने वालों को हैरानी में डाल दिया है।
बात अक्षय कुमार की करें तो, बीते महीने उनकी कार का एक एक्सीडेंट हो गया था। ये हादसा तब हुआ था जब, वो अपनी बीवी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी की 25 वीं सालगिरह का जश्न मनाने के बाद विदेश से मायानगरी लौट रहे थे। हालांकि इस हादसे में किसी को ज़्यादा नुकसान नहीं हुआ था। लेकिन इसके वीडियो इंटरनेट पर वायरल जरूर हुए थे।
यहाँ अक्षय के वर्कफ्रंट की जानकारी आपको दें तो, बीते साल ‘जॉली एलएलबी 3’ में नजर आने के बाद अब उनके पास कई बड़ी फिल्में हैं। जो 2026 और 2027 में एक-एक करके पर्दे पर आएंगी।
अक्षय कुमार की अगली बड़ी फिल्म ‘हैवान’ इन दिनों चर्चा में है। हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी ऑफिशियल रिलीज़ डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि यह फिल्म 2026 में ही रिलीज़ होगी। इसमें अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नज़र आएंगे। दोनों एक्टर्स लगभग 17 साल बाद एक साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं।
अक्षय की ‘भूत बंगला’ एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म होगी। फिल्म को लेकर मेकर्स ने इसकी रिलीज़ डेट भी अनाउंस कर दी है और यह 2 अप्रैल 2026 को रिलीज़ होगी।
इनके अलावा, अक्षय कुमार की आने वाली बिग बजट फ़िल्म्स में ‘वेलकम टू द जंगल’ भी है। मेकर्स ने इसे 2026 में रिलीज़ करने का फैसला किया है। अक्षय कुमार के साथ इसमें सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, अरशद वारसी, परेश रावल, जॉनी लीवर, जैकलीन फर्नांडिस, लारा दत्ता और दिशा पाटनी जैसे दमदार एक्टर शामिल हैं।
अक्षय कुमार अपनी आइकॉनिक कॉमेडी फ्रेंचाइज़ी ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट के साथ भी वापसी करने जा रहे हैं। यह फिल्म उन फैन्स के लिए किसी तोहफ़े से कम नहीं है, जो सालों से राजू, श्याम और बाबूराव की तिकड़ी को फिर से पर्दे पर देखने का इंतज़ार कर रहे थे।



