बॉलीवुड एक्ट्रेस की दुख भरी जिंदगी, पति के जाने के बाद अकेली रह गई एक्ट्रेस
बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं..जिनकी ऑनस्क्रीन लाइफ से उलटी और एकदम अलग उनकी पर्सनल लाइफ रही है।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड और टीवी की दुनिया में ऐसे कई सेलिब्रिटीज रहे हैं..जिनकी ऑनस्क्रीन लाइफ से उलटी और एकदम अलग उनकी पर्सनल लाइफ रही है।
तो, हमारी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कुछ हसीनाएं ऐसी रहीं, जिन्होंने ग्लैमर के दम पर नाम कमाया। तो, कुछ ऐसी भी रहीं, जिन्होंने नेगेटिव रोल्स की बदौलत स्क्रीन पर अपनी एक अलग पहचान बनाई। तो, ऐसी ही मशहूर एक्ट्रेस वो भी है..जो बड़े पर्दे पर अपनी सास की नाक में दम कर दिया करती थीं। लेकिन, फिर इनकी ज़िंदगी में वो तूफ़ान आया..जिसने उनकी ज़िंदगी को हमेशा-हमेशा के लिए बदलकर रख दिया।
आखिर, इस हसीना के पति उन्हें हमेशा-हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर जो चले गए। पति का साथ तो उनसे हमेशा-हमेशा के लिए छूट ही गया..वहीं, इनके कंधों पर एक बेटी को संभालने की जिम्मेदारी भी आ गई।
दरअसल, जिस एक्ट्रेस की बात हम हमारी इस रिपोर्ट में कर रहे हैं..उनका नाम है शोमा आनंद। जो बड़े पर्दे से लेकर छोटे पर्दे तक का एक नामी चेहरा हैं। उन्हीं शोमा आनंद का आज 16 फरवरी के दिन जन्मदिन भी है। इस साल वो पूरे 68 साल की हो गई हैं।
तो, शोमा आनंद ने बॉलीवुड के दिवंगत सुपरस्टार ऋषि कपूर के साथ स्क्रीन पर डेब्यू किया था। तो, ये एक्ट्रेस अपनी पहली ही फिल्म से स्टार बन गई थीं। उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्मी दुनिया में कदम रखा और अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाब भी रही। दरअसल, एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत साल 1976 में की थी, जहां उन्होंने प्रमोद चक्रवर्ती की रोमांटिक-क्राइम फिल्म ‘बारूद’ में ऋषि कपूर के साथ काम किया।
अपने डेब्यू के बाद, शोमा ने इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों में बस गईं। पहली ही फिल्म से शोमा आनंद को इतना ज्यादा नेम-फेम मिला। उन्हें इंडस्ट्री में काम पाने के लिए ज्यादा स्ट्रगल नहीं करना पड़ा, लेकिन शोमा को अक्सर लीड के बजाय सपोर्टिंग रोल ही मिले। उनकी फिल्म्स में- ‘घर एक मंदिर’, ‘पतिव्रता’, ‘घर द्वार’, ‘प्यार का मंदिर’ और ‘बड़े घर की बेटी’ शामिल हैं।
उनके सबसे पॉपुलर किरदारों में से एक ‘अंजलि’ है, जिसमें उन्होंने एक्टर परेश रावल की पत्नी की भूमिका निभाई थी। फिल्म ‘हंगामा’ में उनके काम के लिए उन्हें काफी सराहना मिली थी। शोमा 80 और 90 के दशक में एक्टर राज किरण के साथ हर दूसरी फिल्म में भी नजर आईं और उनकी जोड़ी आज भी लोगों के बीच चर्चा में रहती है।
90 के दशक में शोमा का करियर पीक पर था और उन्होंने कई फिल्मों में अहम भूमिकाएं निभाईं, लेकिन इसी दौरान उनकी जिंदगी में एक्टर तारिक शाह की एंट्री हुई। शोमा को तारिक से प्यार हो गया और 1997 में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद परिवार का साथ न मिलने की वजह से शोमा को इंडस्ट्री छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। यही वजह है कि उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली। कुछ सालों बाद शोमा ने टीवी सीरियल्स में काम करना शुरू किया और ‘भाभी’, ‘हम पांच’ और ‘शरारत’ जैसे शो से छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाई। शोमा ने पॉपुलर टीवी सीरियल ‘हम पांच’ में विद्या बालन की मां का किरदार भी निभा चुकी हैं।
शोमा का स्क्रीन पर तो सक्सेसफुल करियर रहा..लेकिन, निजी ज़िंदगी में उन्होंने सबसे बड़े दुःख का सामना भी किया। आखिर, उनके जीवनसाथी उन्हें ज़िंदगी के सफर में अकेला जो छोड़ गए। दरअसल, साल 2021 में तारिक शाह की निमोनिया से मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो तारिक करीबन दो साल से किडनी संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे और डायलिसिस पर थे।
तारिक भी सिनेमा का हिस्सा रहे। उन्हें बतौर एक्टर ‘बहार आने तक’ (1990), ‘महात्मा’ (1997) और ‘मुंबई सेंट्रल’ (2016) जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने ‘जन्म कुंडली’ (1995), ‘बहार आने तक’ को डायरेक्ट किया था। इसके अलावा वो टीवी सीरियल ‘कड़वा सच’ के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी रहे हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक शाह दिलीप कुमार की खोज थे। 1984 में दिलीप कुमार ‘सत्या’ नाम से एक फिल्म लिखने, डायरेक्ट और प्रोड्यूस करने की प्लानिंग कर रहे थे, जिसमें खुद दिलीप, सायरा बानो और तारिक शाह बतौर एक्टर काम करने वाले थे। पहले यह फिल्म पोस्टपोन हुई और फिर ठंडे बस्ते में चली गई। इसी रिपोर्ट के मुताबिक, तारिक ने ‘मोहब्बत जिंदा रहती है’ (1981), ‘अव्वल नंबरी’ (1982) और ‘करवट’ (1988) जैसी फिल्मों में भी काम किया था, जो कभी रिलीज नहीं हो सकीं।
बहरहाल, दूसरी ओर, शोमा आनंद बीते 15 साल से बॉलीवुड से दूर हैं। उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘लाइफ पार्टनर’ (2010) में देखा गया था। शोमा फिलहाल इंडस्ट्री से दूर परिवार और अपनी बेटी के साथ समय बिता रही हैं। उनके बारे में कम ही लोग जानते हैं कि, शोमा आनंद का असली नाम नीलम अरोड़ा है। शोमा को किसी ने सजेस्ट किया था कि वह अपना नाम ‘नीलू बॉबी’ रख लें, लेकिन एक्ट्रेस ने इनकार कर अपना नाम ‘शोमा आनंद’ कर लिया नी.लम अरोड़ा ने 1968 में अपना नाम शोमा आनंद कर अमृतसर से मुंबई आने का फैसला किया और फिर हमेशा के लिए यहीं की होकर रह गईं।



