INDIA ब्लॉक की बैठक के बीच बृजभूषण का बयान, बोले- ‘अखिलेश के बिना सब सूना है’

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर बीजपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है अखिलेश के बिना सब सूना है.

4पीएम न्यूज नेटवर्क: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर बीजपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है अखिलेश के बिना सब सूना है.

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए INDIA ब्लॉक में सीट बंटवारे पर बीजपी नेता बृज भूषण शरण सिंह ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है अखिलेश यादव के बिना सब सूना है. उनके इस बयान के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. बृज भूषण शरण सिंह का ये बयान, ऐसे समय में आया है, जब दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन की बैठक है और इस बैठक में सपा प्रमुख अखिलेश यादव शामिल नहीं हो रहे हैं.

दिल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान जब पत्रकारों ने उनसे (बृज भूषण शरण सिंह) सवाल किया कि कांग्रेस कह रही है वह सपा से गठबंधन के तहत कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इससे कम पर नहीं. इस पर बृज भूषण शरण ने पूछा कौन? फिर पत्रकारों ने कहा- कांग्रेस कह रही है यूपी में गठबंधन के तहत कम से कम 150 सीट पर चुनाव लड़ेंगे. इस पर बृज भूषण शरण ने कहा- अखिलेश के बिना सब सूना है.

उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने हाल ही में कहा था कि कांग्रेस 150 से कम सीटों पर चुनाव नहीं लड़ेगी और अक्टूबर तक यह मामला फाइनल हो जाएगा. उन्होंने गठबंधन में सम्मानजनक हिस्सेदारी पर जोर दिया.

बृज भूषण-अखिलेश के बीच बढ़ती नजदीकियों की चर्चा
दरअसलस उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों बृज भूषण शरण सिंह और अखिलेश यादव के बीच बढ़ती नजदीकियों की बड़ी चर्चा है. बृज भूषण अखिलेश की लगातार तारीख करते नजर आ रहे हैं और सियासी बयानबाजी भी दे रहे हैं. बृज भूषण अखिलेश को एक ‘धार्मिक व्यक्ति’ और ‘सच्चा हिंदू’ भी बता चुके हैं. इसके चलते दोनों के रिश्तों को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

हाल ही में जब अखिलेश यादव से बृज भूषण के सपा में आने की संभावनाओं पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इससे साफ इनकार कर दिया. सपा पमुख ने कहा कि राजनीति में क्या मोड़ आता है, यह वही बेहतर बता सकेंगे. इन तमाम चर्चाओं और नजदीकियों के बावजूद बृज भूषण शरण सिंह ने पाला बदलने की बात को खारिज कर दिया है.

अपनी राह बदलने का कोई इरादा नहीं- बृज भूषण शरण सिंह
बृज भूषण ने कहा कि वे बीजेपी के ही सदस्य हैं और राह बदलने का उनका कोई इरादा नहीं है. अखिलेश उनके लिए छोटे भाई जैसे हैं और वे सिर्फ अच्छी राजनीतिक परंपरा के तहत उनकी तारीफ करते हैं. वैसे भी राजनीति में सब जायज है. बृज भूषण शरण सिंह हमेशा से बीजेपी में नहीं रहे हैं. वे पहले सपा के टिकट पर भी चुनाव लड़कर सांसद रह चुके हैं. मुलायम सिंह यादव के परिवार से उनके संबंध काफी पुराने हैं.

उधर, पॉलिटिकल पंडितों का ये भी मानना है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में टिकट न मिलने और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ कथित मनमुटाव की खबरों के बीच बृज भूषण शरण सिंह अखिलेश की तारीफ करके बीजेपी हाईकमान पर एक दबाव बनाने की रणनीति अपना रहे हैं. वहीं, अखिलेश भी इस मौके का इस्तेमाल पूर्वांचल और अवध के इलाके में बीजेपी के भीतर असंतोष पैदा करने के लिए कर रहे हैं.

Related Articles

Back to top button