Saif Ali Khan से शादी के लिए Amrita Singh ने बदला था धर्म, Aziza नाम अपनाने की सच्चाई आई सामने
बॉलीवुड की दुनिया में एक मशहूर और जाना-माना नाम रहीं हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। आखिर, उनके काम के साथ-साथ उनकी निजी ज़िंदगी भी मायानगरी लाइमलाइट का हमेशा हिस्सा जो रही।

4पीएम न्यूज नेटवर्क: बॉलीवुड की दुनिया में एक मशहूर और जाना-माना नाम रहीं हैं एक्ट्रेस अमृता सिंह। आखिर, उनके काम के साथ-साथ उनकी निजी ज़िंदगी भी मायानगरी लाइमलाइट का हमेशा हिस्सा जो रही।
फिल्मों में कमाल की एक्टिंग हो या फिर पटौदी के नवाब और एक्टर सैफ अली खान से शादी करना..और, इस शादी का टूट जाना..हमेशा ही सुर्ख़ियों में रहा। आखिर, जहां सैफ ने अमृता से अलग होने के बाद दोबारा अपना घर बसा लिया था। और, आज वो एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ हैप्पिली लाइफ स्पेंड कर रहे हैं।
तो, दूसरी ओर, अमृता हैं..ना तो उन्होंने दूसरी बार शादी की। बल्कि, उन्होंने तो अपने दोनों बच्चों- सारा अली खान और इब्राहिम अली खान की परवरिश की जिम्मेदारी अकेले अपने कंधों पर उठा ली। अपनी पूरी ज़िंदगी उन्होंने बच्चों को अच्छे संस्कार देने में ही बिता दी।
इसी बीच, अब अमृता सिंह के 68वें जन्मदिन पर एक ऐसी शॉकिंग बात का खुलासा हुआ है..जिसे जानकर आप भी हैरान रह सकते हैं। आखिर, सैफ से शादी और अलगाव के इतने लंबे अरसे बाद ये बात जो सामने आई है कि, ”वो अमृता से अज़ीज़ा बन गई थीं”। इस बात का खुलासा हुआ है कि, सैफ से निकाह के समय एक्ट्रेस ने अपना नाम ‘अजीजा’ रख लिया था।
अब जैसा कि, जगजाहिर है कि, अमृता ने जिस वक़्त सैफ अली खान संग घर बसाया। उस वक़्त एक्टर सिर्फ 19 साल के थे। तो, अमृता 33 साल की थीं। 12 साल छोटे लड़के से शादी करने पर तब उनपर सवाल भी खड़े हुए थे। वहीं, दोनों के घरवाले भी इस शादी से राजी नहीं थे। सैफ के घरवालों ने इस शादी का जमकर विरोध किया लेकिन दोनों ने किसी की नहीं सुनी और शादी कर ली। नतीजा ये हुआ कि, इनकी शादी में बहुत कम लोग पहुंचे थे।
वहीं, अब पता चला है कि, जन्म से हिन्दू अमृता सिंह ने सैफ मियां से शादी के लिए मुस्लिम धर्म तक स्वीकार कर लिया था। शादी के वक्त इन दोनों पर आशिकी का भूत सवार था, जिसके आगे जमाने ने घुटने टेक दिए थे। दरअसल, अमृता सिंह की मां का नाम रुखसाना सुल्ताना था। वो मुस्लिम थीं और सोशल वर्कर थीं। जबकि पिता शिविंदर सिंह विर्क एक पंजाबी थे और जाट सिख आर्मी ऑफिसर थे। इधर, सैफ अली खान पटौदी खानदान में जन्मे थे। उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक क्रिकेटर थे और मां शर्मिला टैगोर एक्ट्रेस थीं।
तो, सैफ अली खान और अमृता फिल्म के सेट पर मिले थे। और पहली ही नजर में एक्टर को सारा की मां पसंद आ गई थीं। इसके बाद दोनों ने डेटिंग शुरू की। सिमी ग्रेवाल को दिए इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि शर्मिला टैगोर उनके रिश्ते से खुश नहीं थीं। वो नहीं चाहती थीं कि ये शादी हो। लेकिन, दोनों ने बाद में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।
वहीं, डिजाइनर अब्बू जानी और संदीप खोसला ने एक बातचीत में बताया था कि अमृता और सैफ की शादी कराने के लिए एक मौलवी और एक सिख पुजारी आए थे। दोस्त के अपार्टमेंट में दोनों ने निकाह किया था और फिर एक्ट्रेस ने अपना नाम ‘अजीजा’ रख लिया था।
उनके मुताबिक, ‘हमने उनकी शादी में बतौर गवाह साइन किया था। वो दोनों हमारे पास एक दिन अचानक से आए और बोले कि उनको शादी करनी है। सैफ, अमृता के घर रह रहा था और उससे प्यार करता था। सैफ तो तैयार था लेकिन अमृता शादी के लिए टालमटोल करती थी। हां-ना में जवाब देती थी। फिर घर पर इनकी शादी हुई। मौलवी को बुलाया गया, वहां पर एक सरदारजी पंडित भी थे। जो कपड़े मिले, अमृता ने पहन लिए और मां के गहने थे तो उसे भी कैरी कर लिया। फिर मौलवी ने उससे नाम पूछा और कहा कि वह ‘अ’ से शुरू होना चाहिए। सब कंफ्यूज्ड थे और तभी पंडित जी ने ‘अजीजा’ कहा।’
जहां अब इस खुलासे से सब हैरान हो रहे हैं। तो, खुद सैफ ने एक बार धर्म बदलने को लेकर बात की थी। सैफ ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था-‘मैंने डिंगी (अमृता सिंह) को कभी इस्लाम अपनाने के लिए फोर्स नहीं किया। न ही उससे कहा गया कि उसे फॉलो ही करना है। और जब बच्चे हुए, तब भी मेरा टेक यही था। अमृता रोज गुरुद्वारे जाते थी। तब मैं बच्चों की देखरेख करता था। लेकिन जब हम अलग हुए तो मुझे बच्चों की ज्यादा टेंशन होने लगी। हालांकि मुझे डिंगी पर पूरा भरोसा था कि वह उन्हें धर्म को लेकर किसी भी तरह से इन्फ्लुएंस नहीं करेगी और वैसा ही रहा’।
बात अमृता और सैफ के रिश्ते की करें तो, इन दोनों की पहली मुलाकात फिल्म ‘ये दिल्लगी’ के सेट पर हुई थी। दोनों एक फोटोशूट के सिलसिले में मिले थे। अमृता के मुताबिक फोटोशूट के दौरान जब सैफ ने अमृता के कंधे पर हाथ रखा तो उन्होंने सैफ को घूरकर देखा, क्योंकि उस वक्त सैफ बॉलीवुड में नए थे और अमृता उनसे काफी सीनियर थीं। लेकिन, फिर इनके बीच दोस्ती से प्यार की शुरुआत कब हुई..? ये इन्हें भी पता नहीं चला? और, 3 महीने की डेटिंग के बाद सैफ और अमृता ने साल 1991 में छुपकर सीक्रेट वेडिंग कर ली। दोनों ने शादी के 2 दिन पहले ही ये फैसला किया था कि अब उन्हें जिंदगी भर साथ रहना है।
शादी के बाद दोनों के दो बच्चे- बेटी सारा और बेटे इब्राहिम अली खान हुए। लेकिन, फिर समय के साथ इनके बीच अनबन होने लगी। जिसका अंजाम ये हुआ कि, 2004 में इनका तलाक हो गया। तलाक के समय इनके दोनों ही बच्चे बेहद छोटे थे।
तो, इनके तलाक के समय ये बातें भी चर्चा में आई कि, इन दोनों की शादी में शुरुआत से ही परेशानियां थीं। सैफ के मुताबिक, अमृता बहुत ही कंट्रोलिंग थीं और कभी-कभी अब्यूसिव भी हो जाती थीं। अमृता के ऐसे व्यवहार से एक्टर को लगा कि उन्होंने गलती कर दी है, जिसके बाद दोनों के बीच दूरियां बढ़ती ही चली गईं। अमृता ने तलाक के बाद सैफ से 5 करोड़ रुपए की मांग की थी। अमृता को 2.5 करोड़ रुपए दिए थे। बाकी बची हुई रकम अमृता को थोड़ा-थोड़ा करके दी गई। इसके अलावा वो अमृता को हर महीने तब तक 1 लाख रुपए देते रहे जब तक कि बेटे इब्राहिम 18 साल के नहीं हो गए।
वहीं, अमृता से अलग होने के बाद सैफ ने 3 साल तक स्विस मॉडल रोजा कैटलानो के साथ डेटिंग की, लेकिन ये रिलेशनशिप भी लंबे समय तक नहीं टिक पाया और दोनों का ब्रेकअप हो गया। इसके बाद, साल 2007 में फिल्म ‘टशन’ के सेट पर सैफ की मुलाकात करीना कपूर से हुई। दोनों 5 साल तक डेट करते रहे। इस कपल ने 16 अक्टूबर, 2012 को शादी की। दोनों अब दो बेटों तैमूर और जहांगीर के पेरेंट्स हैं। और, हैप्पी लाइफ जी रहे हैं।



