Arvind Kejriwal का गुजरात में शंखनाद | 30 साल की सरकार को उखाड़ फेंको
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में जनसभा के दौरान जोरदार राजनीतिक संदेश दिया...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात में आयोजित परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा की रैली में पहुंचे.. जहां उन्होंने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला.. गांधीनगर में आयोजित इस रैली में केजरीवाल ने गुजरात की जनता से अपील करते हुए कहा कि.. राज्य में पिछले 30 वर्षों से सत्ता में बैठी बीजेपी को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है.. उन्होंने कहा कि इस बार गुजरात में जनता की सरकार बनेगी.. और फैसले भी जनता ही करेगी.. केजरीवाल ने जोर देकर कहा कि केवल पार्टी बदलने से काम नहीं चलेगा.. बल्कि गुजरात की तरक्की के लिए पूरी व्यवस्था बदलनी होगी..
वहीं अगर गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है.. तो सबसे पहले नेताओं की गुंडागर्दी.. और भ्रष्टाचार को खत्म किया जाएगा.. उन्होंने आरोप लगाया कि जिन लोगों ने वर्षों से गुजरात को लूटा है.. उन्हें जेल में डाला जाएगा.. केजरीवाल ने कहा कि आज गुजरात में केवल बीजेपी और कांग्रेस के नेता ही तरक्की कर रहे हैं.. जबकि आम जनता, किसान, युवा और व्यापारी लगातार परेशान हैं.. और उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब बीसीसीआई का चेयरमैन बनाना होता है.. तो अपने बेटे को बना दिया जाता है.. आखिर जय शाह में ऐसी कौन-सी खासियत है.. जो देश और गुजरात के युवाओं में नहीं है..
अरविंद केजरीवाल ने बताया कि पिछले 10-12 दिनों से यशु भाई, प्रवीण राम.. और मनोज सोरठिया ने भगवान सोमनाथ के दर्शन करके गांव-गांव.. और मोहल्लों से होते हुए गांधीनगर तक किसान यात्रा निकाली है.. इस यात्रा के दौरान वे हजारों किसानों से मिले.. और हर जगह एक ही बात सामने आई कि गुजरात का किसान बेहद परेशान है.. उन्होंने कहा कि कई जगह पीने के पानी की समस्या है.. कहीं सिंचाई के लिए पानी नहीं है.. महंगाई लगातार बढ़ रही है.. और किसानों को अपनी फसल का पूरा दाम भी नहीं मिल रहा है..
केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में पिछले 30 साल से बीजेपी की सरकार है.. लेकिन किसानों और आम जनता के लिए कुछ खास नहीं किया गया.. उन्होंने कहा कि आज गुजरात का बच्चा-बच्चा कह रहा है कि यह भ्रष्टाचारी सरकार है.. जो राज्य को लूट रही है.. जो भी सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है.. उसे झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में डाल दिया जाता है..
आपको बता दें कि बोटाद की घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि.. कुछ दिन पहले वहां किसान करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे.. किसान किसी तरह की हिंसा नहीं कर रहे थे.. लेकिन बीजेपी की सरकार ने उनके घरों में घुसकर उन्हें घसीटा.. अपमानित किया और जेल में डाल दिया.. उन्होंने कहा कि किसानों की पत्नियां, माताएं.. और बच्चे रोते रहे.. लेकिन सरकार नहीं मानी और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल में रखा गया.. जब पूरा देश दिवाली मना रहा था.. तब किसान जेल में थे और उनके परिवार दुख में डूबे हुए थे..



