Arvind Kejriwal की सूरत में हुंकार | बोटाद के किसानों को लेकर BJP सरकार से तीखे सवाल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सूरत में आयोजित कार्यक्रम के दौरान... बीजेपी सरकार पर जोरदार हमला बोला...

4पीएम न्यूज नेटवर्कः गुजरात में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक.. और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का दो दिवसीय दौरा राजनीतिक रूप से गरमा गया है.. 9 मार्च 2026 को सूरत में क्षेत्रीय बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए.. केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर जमकर बरसे.. और जनता से 2027 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को सत्ता से हटाने का सीधा आह्वान किया.. और उन्होंने कहा कि गुजरात की जनता अब 30 सालों के भ्रष्टाचार, पेपर लीक, टूटी सड़कों, गिरे पुलों.. और अस्पतालों में बच्चों की मौतों पर चुप नहीं रहेगी..

बता दें कि केजरीवाल ने विसावदर की जनता का उदाहरण देते हुए कहा कि जिस तरह वहां की जनता ने बड़े-बड़े सिंहासनों को हिला दिया.. वैसे ही अब पूरे गुजरात में ऐसा करना होगा.. आपको बता दें कि यह दौरा AAP की परिवर्तन लाओ, किसान बचाओ यात्रा के समापन.. और संगठन मजबूत करने का हिस्सा था.. जहां पार्टी ने ठाकोर समाज और आदिवासी नेताओं को भी जोड़ा.. केजरीवाल ने गुजरात को जनता का राज्य बताते हुए कहा कि भाजपा.. और कांग्रेस दोनों ने जनता को धोखा दिया है.. और अब जनता की सरकार बनानी होगी..

सूरत के गोथाण गांव के पास आयोजित इस सम्मेलन में हजारों बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल हुए.. केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के किसान बहुत नाराज और गुस्से में हैं.. हर जगह लोग एक ही बात कह रहे हैं.. कि इस बार बोटाद का बदला लेना है.. उन्होंने बोटाद जिले के हददद गांव का जिक्र किया.. जहां कुछ महीने पहले अक्टूबर 2025 में किसान करदा प्रथा के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे.. केजरीवाल के अनुसार, किसानों ने कोई पत्थर नहीं फेंका, किसी को नहीं मारा.. लेकिन पुलिस ने लाठीचार्ज किया.. घरों से खींचकर ले गई.. और 85 किसानों को कई महीनों तक जेल में रखा..

AAP नेता प्रवीण राम और अन्य भी इस मामले में प्रभावित हुए.. केजरीवाल ने कहा कि जब किसान शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रख रहे थे.. तब सरकार ने उन्हें दबाने की कोशिश की.. जो किसानों का अपमान है.. वहीं अब किसान चुनाव में भाजपा से बदला लेना चाहते हैं.. और उन्हें मजा चखाएंगे.. यह मुद्दा गुजरात के ग्रामीण इलाकों में गहरा असर डाल रहा है.. जहां किसान सिंचाई, खाद, बीज और फसल मूल्य की समस्याओं से जूझ रहे हैं..

आपको बता दें कि केजरीवाल ने भाजपा पर 30 सालों के शासन में गुजरात को चूस लेने का आरोप लगाया.. उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों के बीज, खाद, पानी और पैसा हजम कर लिया.. व्यापारियों का व्यापार, बेरोजगारों का रोजगार, स्कूल, अस्पताल, सड़कें.. और पुल तक खा लिए.. मजदूरों का नरेगा, बजरी, लोहा और मिट्टी भी नहीं बख्शी.. जो कोई भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाता है.. उस पर अत्याचार होता है और झूठे केस में जेल भेज दिया जाता है.. केजरीवाल ने युवाओं की बेरोजगारी पर जोर दिया.. और उन्होंने कहा कि नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं.. और जब रोजगार मांगने जाते हैं.. तो उन्हें नकली दारू की बोतल, कोकेन, हेरोइन या गांजे की पोटली पकड़ा दी जाती है.. पूरे गुजरात में नकली शराब बिक रही है.. जिससे कई युवा और बच्चे मर चुके हैं.. यह मुद्दा गुजरात में नशे की समस्या को उजागर करता है.. जहां अवैध शराब और ड्रग्स के मामले बढ़े हैं..

केजरीवाल ने इंफ्रास्ट्रक्चर की विफलता पर तीखा हमला बोला.. और उन्होंने मोरबी पुल हादसे का जिक्र किया.. जहां 2022 में केबल ब्रिज गिरने से 140 से ज्यादा लोगों की मौत हुई.. फिर बड़ौदा (वडोदरा) में पुल गिरने से 22 लोग मारे गए.. पिछले 5 सालों में गुजरात में 12 पुल गिर चुके हैं.. केजरीवाल ने पूछा कि हम और कितनी मौतों का इंतजार कर रहे हैं.. उन्होंने पेपर लीक का भी उदाहरण दिया.. एक गरीब किसान अपनी जमीन और पत्नी के जेवर बेचकर बच्चे को पढ़ने भेजता है.. बच्चा अहमदाबाद, सूरत या राजकोट जैसे शहरों में मेहनत करता है.. लेकिन पेपर देने जाता है तो लीक हो जाता है.. गुजरात में कई बार पेपर लीक के मामले सामने आए हैं.. केजरीवाल ने कहा कि ये सब भाजपा के भ्रष्टाचार का नतीजा है..

 

Related Articles

Back to top button