उदय भानु को जमानत मिलते ही बौखलाए मोदी, ‘जूते खाने’ वाली भाषा पर बवाल
आजकल हमारे प्रधानमंत्री मोदी की भाषा को क्या हो गया है? क्यो वो अपना भाषण किसी आईटी सेल में बैठे किसी ट्रोल से लिखवा रहे हैं?

4पीएम न्यूज नेटवर्क: आजकल हमारे प्रधानमंत्री मोदी की भाषा को क्या हो गया है? क्यो वो अपना भाषण किसी आईटी सेल में बैठे किसी ट्रोल से लिखवा रहे हैं?
ये सवाल हम इसलिए पूछ रहे हैं क्योंकि जिस तरीके उनकी भाषा का स्तर गिरता जा रहा है उससे तो यही लग रहा है। पिछले हफ्ते ‘नंगी’ जैसा शब्द का इस्तेमाल करने के बाद अब मोदी जी ने दो हाथ और आगे जात् हुए ‘जूता खाने’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया।
वहीं जबमोदी राहुल के बब्बर शेरों को गाली देते हुए उनका मजाक उड़ा रहे थे, उसी बीच ये खबर आई कि यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को रातोरात कोर्ट से ज़मानत मिल गई है, जिसके बाद बीजेपी के सारे एजेंडे बेेकार हो गया है। तो कैसे मोदी जी ने कांग्रेस का मजाक उड़ाते हुए अपनी भाषा का स्तर गिरा लिया और कैसे उदय भानु को जमानत मिलने से मोदी शाह के अरमानों पर पानी फिर गया है, बताएंगे आपको इस रिपोर्ट में।
शुरुआत करते हैं बड़ी खबर से। इस वक्त की बड़ी खबर जो सामने आई है वो ये है कि इंडियन यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को दिल्ली में AI इम्पैक्ट समिट पर हुए विरोध प्रदर्शन से जुड़े मामले में जमानत मिल गई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने उनकी पुलिस कस्टडी को सात दिनों के लिए बढ़ाने की अर्जी दी थी, लेकिन ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने इसे खारिज कर दिया। अधिवक्ता सुलेमान मोहम्मद खान के अनुसार, पुलिस ठोस कारण नहीं बता सकी, जिसके चलते मजिस्ट्रेट ने जमानत मंजूर की है।
जब से यूथ कांग्रेस चीफ उदय भानु को दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था तभी से पूरी कांग्रेस ने बवाल काटा हुआ था। राहुल गाँधी से लेकर मल्लिकार्जुन खरगे इस गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। शुक्रवार को भी दिल्ली की सड़कों पर भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उदय भानु चिब की गिरफ्तारी के विरोध में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब ‘Compromised PM’ से जवाबदेही मांगी जाती है तो जवाब देने के बजाय गिरफ्तारी का रास्ता अपनाया जाता है। दिनभर चले प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस हरकत में आई और रात करीब 1 बजे भानु को लेकर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पास पहुंची जहां, करीब डेढ़ घंटे चली बहस के बाद भानु को जमानत मिल गई।
अब आते हैं पीएम मोदी की गिरती भाषा स्तर की खबर पर। अब देखिए 20 फरवरी को एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस होकर प्रदर्शन किया था, जिसके बाद से अमित शाह की पुलिस उन कार्यकर्ताओं को ऐसे ढूंढ रही थी जैसे उने बड़ा देश में कोई अपराधी न हो।
इसी मामले में दिल्ली पुलिस ने उदय भानु चिब की थी। लेकिन जब उदय भानु को जमानत मिली उससे कुछ ही घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी एक नीजी चैनल के कार्यक्रम में पहुंचे हुए, जहां उन्होंने यूथ कांग्रेस के मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि एआई समिट में जब बब्बर शेरों को पब्लिक के जूते पड़े तो वो डर कर भाग गए गए।
जिस दिन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने एआई समिट में शर्टलेस प्रदर्शन किया था उसदिन वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनका विरोध किया था और प्रदर्शनकारियों के साथ हाथापाई की थी। एक देश के प्रधानमंत्री जिनको एआई समिट में तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था की चूक पर जवाब देना चाहिए। वहां हमारे प्रधानमंत्री इस बात पर ताली पीट रहे हैं कि वहां मौजूद लोगों ने कानून अपने हाथ में ले लिया और उनके एआई समिट को मारपीट का अड्डा बना दिया। और यहां उनकी भाषा तो देखिए, जूते से मारने की बात कहकर मजाक कर रहे हैं।
क्या भारत जैसे सभ्य देश के प्रधानमंत्री को ये भाषा कहीं से सूट करती है? लेकिन क्या आप जानते हैं कि कांग्रेस को गाली देने के लिए भी पीएम मोदी टेलिप्रॉम्पटर का यूज करते हैं? यकीन नहीं आता तो आप इसी कार्यक्रम की इस वीडियो को देखिए। इस वीडियो में दोनों तरफ टेलिप्रॉम्पटर दिखाई पड़ रहा है। कांग्रेस नेता अतुल लोहंडे ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि “मोदी जी खुद नहीं बोल रहे है, टेलीप्रॉन्पटर बुलवा रहा है”, वो सवाल करते हुए पूछते हैं कि ‘टेलीप्रॉन्पटर का कंट्रोल किसके पास है’ लेकिन सवाल उठता है कि आखिर एक चैनल के समिट में जाकर मोदी अचानक राहुल के बब्बर शेरों का जिक्र क्यों करने लगे?
आखिरकार कैसे उन्होंने अचानक बब्बर शेर शब्द का इस्तेमाल करने लगे। आप सोच रहे होंगे ये तो राहुल गांधी अपने कार्यकर्ताओं के लिए यूज कर ते हैं। तो आपको बता दें कि जब से दिल्ली पुसिस यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को टारगे करके उनकी धर पकड़ कर रही थी तो इस बीच राहुल गांधी ने अपने बब्बर शेरों को ये साफ संदेश दे दिया था कि उनको किसी से डरने की जरूरत नहीं है। लगता है राहुल की यही बात मोदी जी को खटक गई। सुनिए राहुल ने अपने बब्बर शेरों से क्या कहा था।
जब से 20 फरवरी को भारत मंडपम में आयोजित AI इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ‘शर्टलेस प्रोटेस्ट’ किया है तब से भाजपा इसे देश विरोधी बताकर बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी है। पीएम मोदी ट्रंप से हुई डील को बताने के बजाय सारी इधर उधर की बातें कर रहे हैं। वो नीजी चैनलों में उन कार्यकर्ताओं का मजाक उड़ाते हैं जो उनकी अमेरिका से हुई डील को लेकर सवाल पूछ रहे हैं। लेकिन मोदी उनके सवालों का जवाब देने के बजाय उनके सवाल पूछने के तरीके से ज्यादा चिंतित लग रहे हैं। लेकिन विडंबना देखिए जब वो यूथ कांग्रेस का मजाक उड़ा रहे थे तो उसके कुछ ही घंटों के बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष को बेल निल गई।


